फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UNESCO Recruitment 2024: Apply for 'Young Professionals' program at UNESCO, Read here

UNESCO Job 2024: यूनेस्को में करियर बनाने का शानदार मौका, 'यंग प्रोफेशनल्स' प्रोग्राम के लिए अभी करें आवेदन

Fri, 20 Sep 2024 11:51 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 20 Sep 2024 11:51 AM IST
सार

UNESCO Job: यूनेस्को ने 'यंग प्रोफेशनल्स प्रोग्राम' के लिए युवा उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस प्रोग्राम के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवार पात्रता मानदंड नीचे देख सकते हैं।

विज्ञापन
UNESCO Recruitment 2024: Apply for 'Young Professionals' program at UNESCO, Read here
UNESCO Job - फोटो : freepik

विस्तार

UNESCO Job: यूनेस्को यंग प्रोफेशनल प्रोग्राम (YPP) गैर- और कम प्रतिनिधित्व वाले सदस्य देशों के प्रतिभाशाली स्नातकों और युवा पेशेवरों के लिए शिक्षा, संस्कृति, विज्ञान और अन्य के लिए समर्पित एक अंतरराष्ट्रीय संगठन के साथ अपने करियर की शुरुआत करने का एक शानदार अवसर है। 

विज्ञापन


यूनेस्को की ओर से 'यंग प्रोफेशनल्स प्रोग्राम' के लिए युवा उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इच्छुक उम्मीदवार अपनी अर्हता की जांच करते हुए आधिकारिक लिंक पर आवेदन आमंत्रित जाकर 30 सितंबर, 2024 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


इसका उद्देश्य भौगोलिक प्रतिनिधित्व में सुधार करना और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संगठन में लेगिक समानता को बढ़ावा देना है। यह कार्यक्रम योग्य स्नातकों और युवाओं को उनके पेशेवर करिअर के शुरुआती चरण में यूनेस्को में शामिल होने का अवसर प्रदान करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पात्रता मानदंड
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 32 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों के पास शिक्षा, संस्कृति, विज्ञान, सामाजिक और मानव विज्ञान, संचार या किसी अंतरराष्ट्रीय संगठन के प्रबंधन और प्रशासन से संबंधित क्षेत्र में डिग्री होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को एक वीडियो साक्षात्कार में भाग लेना होगा, जिसमें उन्हें अपने संचार कौशल, टीम भावना, विश्लेषणात्मक कौशल, पहल की भावना और रचनात्मकता जैसे कौशल प्रदर्शित करने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed