BPSC Logo: बीपीएससी लोगो और नाम के दुरुपयोग पर होगी कानूनी कार्रवाई, आयोग ने नोटिस जारी कर दी कड़ी चेतावनी
BPSC Logo Misuse: बिहार लोक सेवा आयोग को ऐसी शिकायतें मिली हैं कि कुछ व्यक्ति और कोचिंग संस्थान बिना अनुमति के आयोग का नाम और लोगो इस्तेमाल कर रहे हैं। इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए आयोग ने साफ कहा है कि यदि यह दुरुपयोग नहीं रुका तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विस्तार
BPSC Notice 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए बताया है कि कुछ निजी व्यक्ति, शिक्षक और कोचिंग संस्थान अपने नाम के साथ "BPSC" शब्द जोड़कर और आयोग का लोगो (Logo) इस्तेमाल कर आयोग से जुड़ा होने का भ्रम फैला रहे हैं।
आयोग ने कहा है कि ऐसा करना पूरी तरह से गलत और गैरकानूनी है। इससे छात्रों को धोखा दिया जा रहा है और कुछ लोग अपने फायदे के लिए आयोग का नाम इस्तेमाल कर रहे हैं।
आयोग ने कुछ उदाहरण भी साझा किए हैं, जिनमें ऐसे नाम शामिल हैं जो BPSC से किसी भी रूप में अधिकृत या मान्यता प्राप्त नहीं हैं। ये उदाहरण इस प्रकार हैं:
- Abhinav Bpsc
- Maharshi Mehi Bpsc (Indrabhushan Jaiswal)
- Ajeet Patna Bpsc
- Abhinav Bpsc
- Bpsc Raja Bhai
- Bpsc Raman
- Bpsc Aspirants RK
- Bpsc Aspirant
- Bpsc Coaching
- Bpsc Kumar Nitish
प्रेस विज्ञप्ति (दिनांक 06-08-2025)#BPSC #BPSCNotice #BPSCUpdate pic.twitter.com/8Z3pre7BYg
विज्ञापन विज्ञापन— Bihar Public Service Commission (@BPSCOffice) August 6, 2025
दोषी कोचिंग संस्थानों पर होगी सख्त कार्रवाई
आयोग ने कहा है कि ऐसे तत्व छात्रों को भ्रमित कर अपनी वैधता दिखाने की कोशिश कर रहे हैं, जो पूरी तरह से गैरकानूनी और अनधिकृत है। आयोग ने सभी ऐसे लोगों और प्लेटफॉर्म्स को चेतावनी दी है कि वे तुरंत BPSC का नाम और लोगो का दुरुपयोग बंद करें, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इसके साथ ही आयोग ने छात्रों और युवाओं को आगाह करते हुए स्पष्ट किया है कि कोई भी निजी व्यक्ति, शिक्षक, कोचिंग संस्थान या प्रशिक्षण केंद्र आयोग के नाम और लोगो का उपयोग करने के लिए अधिकृत नहीं है, और न ही उन्हें ऐसी कोई अनुमति दी गई है। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे केवल BPSC की आधिकारिक वेबसाइट और अधिसूचनाओं पर ही भरोसा करें और किसी भी भ्रमक प्रचार से सावधान रहें।