फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UKSSSC Recruitment for various posts registration started; Apply now for 257 vacancies at sssc.uk.gov.in

UKSSSC Recruitment 2024: यूकेएसएसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए पंजीकरण शुरू, 257 पदों पर ऐसे करें आवेदन

Tue, 24 Sep 2024 09:44 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 24 Sep 2024 09:44 PM IST
सार

UKSSSC Recruitment 2024: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने अपर निजी सचिव, वैयक्तिक सहायक और आशुलिपिक कम डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। कुल 257 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन करने का तरीका नीचे जान सकता है।
 

विज्ञापन
UKSSSC Recruitment for various posts registration started; Apply now for 257 vacancies at sssc.uk.gov.in
यूकेएसएसएससी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UKSSSC 2024: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 17 सितंबर, 2024 को समूह-ग के 257 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की थी। इस भर्ती अभियान के तहत कई विभागों में अपर निजी सचिव, वैयक्तिक सहायक और आशुलिपिक कम डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए भर्ती की जा रही है। जारी कार्यक्रम के अनुसार, पंजीकरण प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in. पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।

विज्ञापन

UKSSSC Vacancy: रिक्ति विवरण

सचिव सुरेंद्र सिंह रावत के अनुसार, भर्ती से अपर निजी सचिव के तीन, आशुलिपिक के 18 और 216 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 अक्तूबर है। परीक्षा की प्रस्तावित तिथि आठ दिसंबर है। इन पद पर चयनित उम्मीदवारों को 29 हजार 200 रुपये से लेकर 92 हजार 300 रुपये का वेतन दिया जाएगा। रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है:

  • एडिशनल प्राइवेट सेक्रेटरी - 3
  • पर्सनल असिस्टेंट - 29+207
  • स्टेनोग्राफर /पीए - 15
  • डाटा एंट्री ऑपरेटर - 3
  • पीए /स्टेनोग्राफर - 2
विज्ञापन
विज्ञापन

महत्वपूर्ण तारीखें

यूकेएसएसएससी के इन पदों के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस अधिसूचना के अनुसार ये तारीखें उम्मीदवारों के लिए आवश्यक हैं।

  • आवेदन प्रारंभ- 24 सितंबर
  • आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि- 14 अक्तूबर
  • सुधार विंडो खुलने की तिथि- 18 अक्तूबर
  • सुधार विंडो बंद होने की तिथि- 21 अक्तूबर
विज्ञापन

पात्रता मानदंड

अपर निजी सचिव और आशुलिपिक के पद के लिए निर्धारित आयु सीमा 21 वर्ष से 42 वर्ष तक निर्धारित है। इस पद के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक पास है।
वैयक्तिक सहायक के पद के लिए आयुसीमा 18 वर्ष से 42 वर्ष निर्धारित है और शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखें।

आवेदन शुल्क

इन पदों के आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को जनरल, ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 300 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को 150 रुपये शुल्क जमा करना होगा।

आवेदन करने के चरण

  • आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in. पर जाएं।
  • पीए, स्टेनो एवं अन्य पदों के पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाएं।
  • फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed