फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UKSSSC Exam Calendar 2026 Released for 14 Recruitment Exams, Check Post Wise Exam Dates

UKSSSC Exam Calendar 2026: यूकेएसएसएससी ने जारी किया अपडेटेड कैलेंडर, 14 भर्ती परीक्षाओं की तारीखें घोषित

Fri, 08 May 2026 05:07 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Fri, 08 May 2026 05:07 PM IST
सार

UKSSSC Exam Calendar 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 2026 का अपडेटेड परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। आयोग 14 भर्ती परीक्षाओं के जरिए 1830 पदों पर भर्ती करेगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा और नोटिफिकेशन की तारीखें देख सकते हैं।
 

विज्ञापन
UKSSSC Exam Calendar 2026 Released for 14 Recruitment Exams, Check Post Wise Exam Dates
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

UKSSSC Exam Calendar 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वर्ष 2026 के लिए भर्ती परीक्षाओं का वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी इस कैलेंडर में कुल 14 अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं की संभावित विज्ञापन तिथि और परीक्षा तिथियों की जानकारी दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर या नीचे उपलब्ध सीधे लिंक पर जाकर पूरा परीक्षा कैलेंडर देख सकते हैं।

विज्ञापन

1,830 पदों के लिए परीक्षा तिथियां घोषित

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 1830 रिक्त पदों को भरा जाएगा। भर्ती परीक्षाएं वाहन चालक, पशुधन प्रसार अधिकारी, सहायक लेखाकार, स्केलर, पर्सनल असिस्टेंट, जूनियर असिस्टेंट समेत कई पदों के लिए आयोजित की जाएंगी।

आयोग के अनुसार, वाहन चालक भर्ती परीक्षा 31 मई 2026 को आयोजित होगी, जबकि ग्रेजुएट लेवल री-एग्जाम 14 जून 2026 को कराया जाएगा। पशुधन प्रसार अधिकारी परीक्षा 12 जुलाई 2026 और सहायक लेखाकार परीक्षा 23 अगस्त 2026 को प्रस्तावित है।

इसके अलावा जनरल इंटर लेवल भर्ती परीक्षा 4 अक्तूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के माध्यम से जूनियर असिस्टेंट सहित कई पदों पर नियुक्तियां होंगी। वहीं पर्सनल असिस्टेंट परीक्षा 12 अक्तूबर 2026 को प्रस्तावित की गई है।

यूकेएसएसएससी ने स्केलर, फॉरेस्ट गार्ड, पुलिस कांस्टेबल, आईटीआई/डिप्लोमा लेवल और विज्ञान वर्ग से संबंधित कई अन्य परीक्षाओं की संभावित तिथियां भी जारी की हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह एक अस्थायी कैलेंडर है और जरूरत पड़ने पर तिथियों में बदलाव किया जा सकता है।

उम्मीदवार परीक्षा तिथियों के साथ-साथ नोटिफिकेशन जारी होने की संभावित तारीख भी कैलेंडर में देख सकते हैं। आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।


विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें यूकेएसएसएससी का परीक्षा कैलेंडर

  • सबसे पहले यूकेएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए Exam Calendar टैब पर क्लिक करें।
  • इसके बाद परीक्षा कार्यक्रम (UPDATED EXAM CALENDAR) लिंक खोलें।
  • स्क्रीन पर परीक्षा कैलेंडर की पीडीएफ खुल जाएगी।
  • इसमें पोस्ट वाइज परीक्षा तिथि और नोटिफिकेशन डेट चेक करें।
  • भविष्य के लिए पीडीएफ डाउनलोड या प्रिंट कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed