फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UKPSC Upper PCS Result Declared at ukpsc.gov.in Know How to Check

UKPSC Upper PCS Result: उत्तराखंड अपर पीसीएस 2021 का रिजल्ट जारी, ऐसे देखें परिणाम

Fri, 27 May 2022 05:17 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 27 May 2022 05:17 PM IST
सार

UKPSC Upper PCS Result Declared: जिन उम्मीदवारों ने यूकेपीएससी की अपर पीसीएस परीक्षा में भाग लिया था, वे उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
UKPSC Upper PCS Result Declared at ukpsc.gov.in Know How to Check
UKPSC Upper PCS Result Out - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

UKPSC Upper PCS Result Out: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की ओर से संयुक्त राज्य (सिविल) ऊपरी अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने यूकेपीएससी की अपर पीसीएस परीक्षा में भाग लिया था, वे उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

आयोग द्वारा इस परीक्षा के माध्यम से उत्तराखंड में पुलिस उप-निरीक्षक, वित्त अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रार, उप शिक्षा अधिकारी, सहायक निदेशक सांख्यिकी, और अन्य सहित विभिन्न पदों पर कुल 318 रिक्तियों को भरने के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन

03 अप्रैल को हुई थी प्रारंभिक परीक्षा

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से यूकेपीएससी अपर पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2021 का आयोजन रविवार, 03 अप्रैल, 2022 को राज्य भर के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। आयोग द्वारा अपर पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी 14 अप्रैल को जारी की गई थी। अब परिणाम में कुल 1,205 उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा पास की है। आयोग की ओर से जारी मेरिट सूची में चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर प्रदर्शित किए गए हैं। 

 

अगस्त में होगी अपर पीसीएस मुख्य परीक्षा

प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार अब यूकेपीएससी अपर पीसीएस की मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होने के पात्र हैं। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से यूकेपीएससी अपर पीसीएस मुख्य परीक्षा 2021 का आयोजन 20-24 अगस्त, 2022 तक किया जाना प्रस्तावित है। यूकेपीएससी अपर पीसीएस की मुख्य परीक्षा के लिए अधिसूचना शीघ्र ही जारी की जाएगी।

 

विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें यूकेपीएससी अपर पीसीएस परिणाम

  1. सबसे पहले यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in पर जाएं।
  2. हाल ही के अपडेट अनुभाग के तहत उत्तराखण्ड राज्य प्रवर सेवा परीक्षा परीक्षा-2021 का परीक्षा परिणाम, कट ऑफ स्टाफ, प्राप्तांक आदि के लिंक पर क्लिक करें।
  3. संबंधित पेज पर प्रदर्शित रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  4. यूकेपीएससी अपर पीसीएस परिणाम मेरिट सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  5. अपर पीसीएस मुख्य परीक्षा की क्वालीफाई कैंडिडेट और मेरिट सूची डाउनलोड करें।
  6. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अंतिम उत्तर कुंजी और कट-ऑफ अंक भी देख सकते हैं।
  7. साथ ही भविष्य के संदर्भ के लिए इनका प्रिंट आउट भी लेकर रख लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed