फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UKPSC RO ARO Mains 2024 Registration last date tomorrow, Apply now at psc.uk.gov.in

UKPSC RO-ARO Mains 2024: यूकेपीएससी आरओ-एआरओ मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक; जल्द करें आवेदन

Sat, 15 Jun 2024 04:51 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 15 Jun 2024 04:51 PM IST
सार

UKPSC RO ARO Mains Exam 2024: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया बहुत जल्द समाप्त करने वाला है। उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
UKPSC RO ARO Mains 2024 Registration last date tomorrow, Apply now at psc.uk.gov.in
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

UKPSC RO ARO Mains Exam 2024: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी मुख्य परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया बहुत जल्द समाप्त करने वाला है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- (psc.uk.gov.in.) के माध्यम से इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

नोट कर लें ये तिथियां

समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 16 जून, 2024 है, जोकि कल है। लिहाजा इच्छुक उम्मीदवार समय रहते अपना आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं। यूकेपीएससी आरओ एआरओ मेन्स परीक्षा 26, 27 अक्तूबर, 2024 को राज्य के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होने वाली है।

समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी मुख्य परीक्षा दौर के लिए कुल 2286 उम्मीदवारों को अंतिम रूप से शॉर्टलिस्ट किया गया है। ये सभी उम्मीदवार मुख्य परीक्षा दौर के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती अभियान के माध्यम से समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी की कुल 137 रिक्तियां भरी जानी हैं। इनमें से 69 रिक्तियां समीक्षा अधिकारी पद के लिए और 68 रिक्तियां सहायक समीक्षा अधिकारी पद के लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीडीएफ कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके विस्तृत ऑनलाइन पंजीकरण अनुसूची पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- psc.uk.gov.in.पर जाएं।
  • अब होम पेज पर यूपीपीएससी आरओ एआरओ मेन्स परीक्षा 2024 लिंक पर क्लिक करें।  
  • आपको होम पेज पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की पीडीएफ मिल जाएगी।
  • अब आगे की आवश्यकता के लिए इसे डाउनलोड कर लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed