UKPSC: 24 फरवरी से शुरू होगा यूकेपीएससी आरओ-एआरओ भर्ती का टाइपिंग टेस्ट, छह मार्च तक डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
UKPSC RO/ARO Admit Card: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने आरओ/एआरओ भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। परीक्षा 24, 25, 27, 28 फरवरी तथा 3, 4, 5 और 6 मार्च, 2025 को आयोजित की जाएगी।
विस्तार
UKPSC RO/ARO 2023 Admit Card: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने आरओ-एआरओ भर्ती की हिंदी-अंग्रेजी टाइपिंग परीक्षा, कंप्यूटर संचालन का बुनियादी ज्ञान व्यावहारिक क्षमता परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन भी उम्मीदवारों ने मुख्य परीक्षा में अर्हता प्राप्त की है, वे आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in. पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
6 मार्च तक डाउनलोड कर सकते हैं प्रवेश पत्र
उम्मीदवार RO/ARO परीक्षा-2023 की हिंदी-अंग्रेजी टाइपिंग परीक्षा, कंप्यूटर संचालन का बुनियादी ज्ञान व्यावहारिक क्षमता परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन में उपस्थित होने वाले हैं, वे 14 फरवरी से 6 मार्च 2025 के बीच अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
हिंदी, अंग्रेजी टाइपिंग टेस्ट और कंप्यूटर आधारभूत ज्ञान परीक्षा का आयोजन 24, 25, 27, 28 फरवरी तथा 3, 4, 5 और 6 मार्च, 2025 को किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी- पहली पाली सुबह 10 बजे और दूसरी पाली दोपहर 1.30 बजे शुरू होगी।
6 मार्च तक जमा करें वरीयता
आयोग ने मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन वरीयता भरने के लिए लिंक भी सक्रिय कर दिया है। मुख्य परीक्षा में 735 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। सभी सफल अभ्यर्थियों को ऑनलाइन वरीयता भरना अनिवार्य है। वरीयता भरने के बाद ऑनलाइन वरीयता परिवर्तन का अनुरोध किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों को यह कार्य 6 मार्च तक पूरा करना होगा।
अभिलेख सत्यापन कार्यक्रम के अंतर्गत अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र में शैक्षिक योग्यता/अधिमान्य योग्यता/आरक्षण आदि के संबंध में किए गए दावों का मिलान उनके मूल अभिलेखों से किया जाएगा।
ऐसे डाउनलोड करें यूकेपीएससी आरओ/एआरओ एडमिट कार्ड
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
- यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध यूकेपीएससी आरओ/एआरओ एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां अभ्यर्थियों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
- सबमिट पर क्लिक करें और आपका एडमिट कार्ड प्रदर्शित हो जाएगा।
- एडमिट कार्ड की जांच करें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।