UKPSC Recruitment 2022: उत्तराखंड पीएससी ने निकालीं 563 पदों पर भर्ती, 92300 रुपये तक वेतन मिलेगा वेतन
UKPSC Recruitment 2022: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। भर्ती के लिए आवेदन 14 अक्तूबर, 2022 से शुरू हैं और आयोग ने आवेदन की आखिरी तारीख 04 नवंबर, 2022 को निर्धारित की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UKPSC Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी करते हैं और आपका सपना लोक सेवा आयोग के पद पर नियुक्ति पाने का है तो आपका यह सपना पूरा हो सकता है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग यानी UKPSC ने राज्य में पटवारी और लेखपाल के बंपर पदों पर भर्ती जारी की है। इस भर्ती के लिए आवेदन भी शुरू हो चुके हैं। जो भी उम्मीदवार भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वे अपना आवेदन उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in पर जाकर जमा कर सकते हैं। इस खबर में हम आपको बताएंगे भर्ती का पूरा विवरण और आवेदन की पूरी प्रक्रिया....
इस तारीख तक कर लें आवेदन
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। भर्ती के लिए आवेदन 14 अक्तूबर, 2022 से शुरू हैं और आयोग ने आवेदन की आखिरी तारीख 04 नवंबर, 2022 को निर्धारित की है। योग्य और इच्छक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें। आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही होंगे।
इतने पदों पर होगी भर्ती
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से इस भर्ती के माध्यम से कुल 563 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इनमें से 391 पद पटवारी के लिए है तो वहीं, 172 पद लेखपाल के लिए। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 5 के तहत 29200 रुपये से लेकर 92300 रुपये तक प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना आवश्यक है। लेखपाल पद के इच्छुक उम्मीदवारों के पास में प्रादेशिक सेना में 2 साल का अनुभव होना चाहिए या राष्ट्रीय कैडेट कोर का बी / सी प्रमाण पत्र होना चाहिए। उम्मीदवारों की आयु न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी है। अधिक जानकारी के लिए इस नोटिफिकेशन को पढ़ें- UKPSC Recruitment 2022