फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UKPSC Patwari Lekhpal 2022 Recruitment Registration Deadline Extended till November 20 apply for UK Govt Jobs

UKPSC Recruitment: यूकेपीएससी पटवारी एवं लेखपाल भर्ती, आवेदन पंजीकरण की तिथि 20 नवंबर तक बढ़ाई

Mon, 14 Nov 2022 09:08 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 14 Nov 2022 09:08 PM IST
सार

UKPSC Patwari Lekhpal Recruitment 2022: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने पटवारी / लेखपाल के रिक्त पदों पर भर्ती परीक्षा-2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की समय-सीमा आगे बढ़ा दी है।

विज्ञापन
UKPSC Patwari Lekhpal 2022 Recruitment Registration Deadline Extended till November 20 apply for UK Govt Jobs
UKPSC Patwari Lekhpal Recruitment 2022 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

Uttarakhand Patwari Lekhpal Recruitment 2022: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने पटवारी / लेखपाल के रिक्त पदों पर भर्ती परीक्षा-2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की समय-सीमा आगे बढ़ा दी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर रिक्तियों के लिए 20 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। यूकेपीएससी भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 563 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 391 रिक्तियां पटवारी के पद के लिए और 172 लेखपाल के पद के लिए हैं। 

विज्ञापन

UKPSC Recruitment योग्यता एवं पात्रता मापदंड

आयु सीमा : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की पटवारी / लेखपाल भर्ती में दोनों पदों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष है, जबकि पटवारी और लेखपाल के पद के लिए ऊपरी आयु सीमा 28 वर्ष 35 वर्ष निर्धारित की गई है। 

शैक्षणिक योग्यता : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की पटवारी / लेखपाल भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

UKPSC Patwari Lekhpal Recruitment 2022 के लिए आवेदन करने के चरण

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    होम पेज पर, “राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी/लेखपाल) परीक्षा-2022: विज्ञापन और पाठ्यक्रम (भर्ती)” पर क्लिक करें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    इसके बाद आवेदन लिंक पर क्लिक करें और अपना फॉर्म भरें।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अब आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म जमा करें।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    आवेदन शुल्क भुगतान की रसीद को डाउनलोड कर लें और सहेज कर रखें।
  6.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए एक अतिरिक्त प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed