UKPSC JE Recruitment: जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती की अंतिम तिथि नजदीक, फटाफट करें आवेदन
UKPSC Junior Engineer Recruitment 2023: आयोग की तरफ से यूकेपीएससी जेई भर्ती के लिए 14 अक्तूबर 2023 से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है। लेकिन ध्यान रहे कि आवेदन करने की आखिरी तारीख भी नजदीक है।
विस्तार
UKPSC Junior Engineer Recruitment 2023: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की तरफ से विभिन्न विभागों में जूनियर इंजीनियर के 1,097 पदों पर भर्ती चल रही है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो, वे आखिरी तारीख से पहले आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर फटाफट फॉर्म भरकर जमा कर दें। आवेदन करने की आखिरी तारीख 03 नवंबर 2023 तक जो बहुत नजदीक है।
UKPSC JE रिक्तियों का विवरण
बता दें कि पेपर लीक की वजह से पूर्व में रद्द हुई जेई भर्ती के पद भी इस यूकेपीएससी जेई भर्ती 2023 में शामिल कर दिए गए हैं। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि इस भर्ती से ग्रामीण निर्माण विभाग में जेई सिविल के 187, जेई इलेक्ट्रिकल के नौ, जेई टेक्निकल के पांच, सिंचाई विभाग में जेई सिविल के 75, जेई मैकेनिकल के 63, लघु सिंचाई विभाग में सिविल के 22, मैकेनिकल के 18, एग्रीकल्चर के छह, पंचायती राज विभाग में सिविल के 41, जल संस्थान में सिविल के 79, जल निगम में सिविल के 50, इलेक्ट्रिकल मैकेनिकल के 12, पीडब्ल्यूडी में सिविल के 210, टेक्निकल के 16, मैकेनिकल के दो, इलेक्ट्रिकल के 24, ऊर्जा विभाग में नौ, आवास विभाग में सिविल के 135, कृषि विभाग में इंजीनियरिंग शाखा के 37, शहरी विकास विभाग में सिविल के 32, उरेडा में 10, पिटकुल में पांच व यूजेवीएनएल में 50 पद भरे जाएंगे।
UKPSC Junior Engineer आवेदन शुल्क
उत्तराखंड में जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस के लिए 222.30 रुपये, जबकि एससी/एसटी के लिए 102.30 रुपये और पीएच (दिव्यांग) के लिए 22.30 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। उम्मीदवार ध्यान रखें कि परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / नेट बैंकिंग / अन्य माध्यम से किया जाएगा।