UKPSC VO Answer Key: उत्तराखंड पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
UKPSC VO Answer Key 2024 Released: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पशु चिकित्सा अधिकारी (ग्रेड -2) 2023 के लिए हुए एग्जाम की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार नीचे बताए गए तरीको से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UKPSC VO Answer Key 2024 Released: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने पशु चिकित्सा अधिकारी (ग्रेड -2) 2023 पद के लिए अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
06 मार्च तक दर्ज करें आपत्ति
उत्तर कुंजी को चुनौती देने के लिए उम्मीदवारों के पास 06 मार्च, 2024 तक का समय है। उम्मीदवार तय समयसीमा के भीतर आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर आपत्ति (यदि कोई है तो) दर्ज करा सकते हैं। प्रति चुनौती के लिए 50 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।
पशु चिकित्सा अधिकारी (ग्रेड -2) 2023 परीक्षा 21 और 22 फरवरी, 2024 को आयोजित की गई थी। यह अभियान कुल 91 वीओ पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।
UKPSC VO Answer Key 2024: ऐसे करें डाउनलोड
- आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उत्तर कुंजी टैब पर जाएं।
- पशु चिकित्सा अधिकारी (ग्रेड-2) परीक्षा-2023 उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
- उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- उत्तर कुंजी जांचें और डाउनलोड कर लें।