फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UKPSC Forest Guard Admit Card 2023 Will be Out in Next Week on January 12 Sarkari Exam

UKPSC Forest Guard Exam 2022: उत्तराखंड वन रक्षक भर्ती परीक्षा 22 जनवरी को होगी, इस दिन जारी होंगे प्रवेश-पत्र

Fri, 06 Jan 2023 10:11 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 06 Jan 2023 10:11 PM IST
सार

UKPSC Forest Guard Admit Card 2023: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की वन रक्षक भर्ती 2022 अभियान का उद्देश्य उत्तराखंड वन विभाग में वन रक्षकों के लिए कुल 894 रिक्तियों को भरना है। 

विज्ञापन
UKPSC Forest Guard Admit Card 2023 Will be Out in Next Week on January 12 Sarkari Exam
UKPSC Forest Guard Exam 2022 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

UKPSC Forest Guard Exam 2022: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की वन रक्षक परीक्षा 2022 का आयोजन 22 जनवरी, 2023 को किया जाना है। वन रक्षक परीक्षा 2022 के लिए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख की घोषणा भी कर दी है। 

विज्ञापन

उम्मीदवार वेबसाइट psc.uk.gov.in पर उपलब्ध आधिकारिक अधिसूचना देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तराखंड वन रक्षक भर्ती परीक्षा राज्य भर के 13 जिला केंद्रों पर होनी है। परीक्षा एक ही पारी में सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित होने वाली है।  

विज्ञापन

UKPSC Forest Guard Exam: वन रक्षकों के लिए कुल 894 रिक्तियां

यूकेपीएससी की ओर से वन रक्षक भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 12 जनवरी, 2023 को जारी किया जाएगा। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की वन रक्षक भर्ती 2022 अभियान का उद्देश्य उत्तराखंड वन विभाग में वन रक्षकों के लिए कुल 894 रिक्तियों को भरना है।

उत्तराखंड वन रक्षक भर्ती के चयनित उम्मीदवारों के लिए लेवल-3 के तहत निर्धारित वेतनमान 21,700 रुपये से 69,100 रुपये प्रति माह तक है। उत्तराखंड वन रक्षक भर्ती परीक्षा की चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, पीईटी/ पीएसटी शारीरिक परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन का दौर आदि शामिल होंगे।
 

UKPSC Forest Guard Exam 2022: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    वन रक्षक परीक्षा -2022 के लिए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अपने लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    यूकेपीएससी वन रक्षक भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed