फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UKPSC Exam Calendar 2022 Released for various Group C Posts check at psc.uk.gov.in UKPSSSC Exams

UKPSC Exam Calendar: यूकेपीएससी परीक्षा कैलेंडर जारी, जानें कब कौनसी भर्ती परीक्षा होगी

Thu, 22 Sep 2022 11:10 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 22 Sep 2022 11:10 PM IST
सार

UKPSC Exam Calendar 2022-23 Out: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से आगामी 07 अक्तूबर को उत्तराखंड पुलिस भर्ती 2022 (पीएसी / आईआरबी / अग्नि सुरक्षा अधिकारी) की अधिसूचना जारी की जाएगी।

विज्ञापन
UKPSC Exam Calendar 2022 Released for various Group C Posts check at psc.uk.gov.in UKPSSSC Exams
UKPSC Exam Calendar 2022-23 Released - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

UKPSC Exam Calendar 2022-23 Released: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने ग्रुप सी के विभिन्न पदों के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। ग्रुप 'सी' की विभिन्न परीक्षाओं के लिए विज्ञापन के प्रकाशन और प्रस्तावित परीक्षाओं की तिथि के संबंध में सूचना आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर उपलब्ध करा दी गई है।

विज्ञापन

यूकेपीएससी के परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से आगामी 07 अक्तूबर को उत्तराखंड पुलिस भर्ती 2022 (पीएसी / आईआरबी / अग्नि सुरक्षा अधिकारी) की अधिसूचना जारी की जाएगी।

विज्ञापन

आयोग की ओर से उत्तराखंड पुलिस भर्ती 2022 के लिए परीक्षा 18 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अन्य भर्ती परीक्षाओं की विस्तृत जानकारी और अन्य भर्तियों के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइटों की जांच करें।

UKPSC Exam Calendar 2022

पद एवं भर्ती विज्ञापन की तारीख परीक्षा की तारीख
उत्तराखंड पुलिस (पीएसी/ आईआरबी/ अग्नि सुरक्षा अधिकारी) भर्ती 07 अक्तूबर, 2022 18 दिसंबर, 2022
सब इंस्पेक्टर/ लेखपाल भर्ती 14 अक्तूबर, 2022 08 जनवरी, 2023
वन रक्षक भर्ती 21 अक्तूबर, 2022 22 जनवरी, 2023
सहायक लेखाकार भर्ती 28 अक्तूबर, 2022 12 फरवरी, 2023

23 भर्तियों की जिम्मेदारी उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को दी गई

दरअसल, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय, सचिवालय रक्षक में पेपर लीक और ऑनलाइन वन दरोगा में नकल के बाद आयोग से भर्तियां छीन ली गई हैं। कैबिनेट की बैठक में पांच परीक्षाओं को रद्द करते हुए कुल 23 भर्तियों की जिम्मेदारी उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को देने का निर्णय हुआ था। अब उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से जल्द ही उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की शेष भर्तियों के लिए भी तिथियां घोषित की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed