UKPSC Draftsman Recruitment 2023: उत्तराखंड में ड्राफ्ट्समैन के पदों पर निकली भर्ती, लाखों में होगा वेतन
UKPSC Draftsman Recruitment 2023: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने ड्राफ्ट्समैन के पद पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।
विस्तार
UKPSC Draftsman Recruitment 2023: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने ड्राफ्ट्समैन के पद पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 19 जून 2023 जारी है। भर्ती से संबंधित अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर उपलब्ध है।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की इस भर्ती अभियान का उद्देश्य विभिन्न विभागों में ड्राफ्ट्समैन के कुल 64 रिक्त पदों को भरना है। इसके लिए चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान लेवल 6 के मुताबिक 35,400 से 1,12,400 रुपये तक मिलेगा।
आयु-सीमा
यूकेपीएससी की इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों की आयु-सीमा एक जनवरी 2023के मुताबिक 18 से 42 साल के बीच होनी चाहिए।
ऐसे करें आवेदन
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in पर जाएं।
-
ड्राफ्ट्समैन भर्ती 2023 के खिलाफ आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
-
विवरण भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
-
शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
-
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।