फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UIDAI Recruitment 2022 Unique Identification Authority of India invites application for Asst Dir JTO and Other Jobs

UIDAI Recruitment 2022: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने निकाली भर्ती, इन पदों पर मांगे आवेदन

Mon, 14 Feb 2022 08:32 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 14 Feb 2022 08:32 PM IST
सार

UIDAI Recruitment 2022: यूआईडीएआई की ओर से असिस्टेंट डायरेक्टर, जेटीओ यानी जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर और असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

विज्ञापन
UIDAI Recruitment 2022 Unique Identification Authority of India invites application for Asst Dir JTO and Other Jobs
UIDAI Recruitment 2022

विस्तार

UIDAI Recruitment 2022: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने भर्ती निकाली है। यूआईडीएआई की ओर से असिस्टेंट डायरेक्टर, जेटीओ यानी जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर और असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यूआईडीएआई की यह भर्ती दिल्ली स्थित मुख्यालय के लिए है। उपराेक्त पदों पर भर्ती बाह्य सेवा शर्तों यानी प्रतिनियुक्ति नियमों के आधार पर की जाएगी। 

विज्ञापन


भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने अपनी एक अधिसूचना में कहा कि यूआईडीएआई (UIDAI) अपने मुख्यालय, नई दिल्ली में सहायक निदेशक- राजभाषा, कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी एवं सहायक अनुभाग अधिकारी के पदों को प्रतिनियुक्ति के आधार पर भरने का इच्छुक है। उपरोक्त भर्ती में आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार अधिसूचना विज्ञापन में दिए गए निर्धारित प्रपत्र को भरकर अपना फॉर्म "सहायक महानिदेशक (एचआर), भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई), चतुर्थ तल, बंगला साहिब मार्ग, काली मंदिर के पीछे, गोल मार्केट, नई दिल्ली- 110001" के पते पर भेज सकते हैं।   

विज्ञापन

गैर-सरकारी कर्मचारी व अभ्यर्थी आवेदन के पात्र नहीं

अधिसूचना विज्ञापन में कहा गया है कि सभी तरह से पूर्ण आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 23 मार्च, 2022 है। चूंकि यह रिक्तियां प्रतिनियुक्ति के आधार पर भरी जानी है, अत: गैर-सरकारी कर्मचारी व अभ्यर्थी पात्र नहीं हैं। यानी कि इस भर्ती में सिर्फ केंद्र सरकार के कर्मचारी, राज्य सरकारों के अधीन विभागों के कर्मचारी या फिर सार्वजनिक क्षेत्र में सेवाएं दे रहे सरकारी कर्मचारी ही आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि के बाद मिलने वाले या अधूरे पाए गए आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवार विस्तृत जानकारी के लिए यूआईडीएआई की वेबसाइट www.uidai.gov.in का करियर सेक्शन देख सकते हैं।
 

यूआईडीएआई भर्ती पदों का विवरण

  1. सहायक निदेशक- राजभाषा (Assistant Director) - 01 पद
  2. कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी (Junior Translation Officer) - 01 पद
  3. सहायक अनुभाग अधिकारी (Assistant Section Officer) - 03 पद

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed