फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UCMS Recruitment 2024: Junior Assistant registration begins ucms.ac.in, here’s apply link

Govt Job 2024: इस विश्वविद्यालय में जूनियर असिस्टेंट के पदों पर होगी भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन

Fri, 20 Sep 2024 02:04 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 20 Sep 2024 02:04 PM IST
सार

UCMS Recruitment 2024: यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज ने जूनियर असिस्टेंट पद के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया चालू कर कर दी है। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
UCMS  Recruitment 2024: Junior Assistant registration begins ucms.ac.in, here’s apply link
UCMS Recruitment 2024 - फोटो : Freepik

विस्तार

UCMS Recruitment 2024: यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज (UCMS) ने जूनियर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.ucms.ac.in पर 9 अक्तूबर, 2024 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं । इस भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 29 रिक्त पदों को भरना है।

विज्ञापन

पात्रता मापदंड

आयु सीमा: जूनियर असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 27 वर्ष तक होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

शैक्षिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय/संस्थान से सीनियर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (10+2) या इसके समकक्ष योग्यता। कंप्यूटर के माध्यम से अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी टाइपराइटिंग में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग गति। विस्तृत जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन शुल्क
यूआर/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के आवेदकों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी और महिला आवेदकों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (ucms.ac.in) पर जाएं
  • अधिक लिंक टैब के अंतर्गत करियर पर जाएं।
  • अब जूनियर असिस्टेंट आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
  • फॉर्म भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें।
  • अब आगे की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed