UCIL Recruitment: यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में भर्ती, 10वीं के साथ आईटीआई वाले करें आवेदन
UCIL Recruitment 2023: यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में कई पदों पर भर्तियां चल रही हैं। अगर आप भी नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और आवेदन करें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UCIL Trade Apprentice Recruitment 2023: यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में ट्रेड अपरेंटिस पदों पर भर्ती चल रही है। अगर आप भी नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए हैं। अभी आधिकारिक वेबसाइट ucil.gov.in पर जाएं और आवेदन कर लें। आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 नवंबर 2023 तक है।
UCIL Recruitment रिक्तियों का विवरण
यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में 243 पदों पर भर्ती होनी है। रिक्तियों का विवरण आप नीचे देख सकते हैं-
-
फिटर 82 पद
-
इलेक्ट्रीशियन 82 पद
-
वेल्डर (गैस एवं इलेक्ट्रिक) 40 पद
-
टर्नर/मशीनिस्ट 12 पद
-
उपकरण मैकेनिक 05 पद
-
मैकेनिक डीजल 12 पद
-
बढ़ई 05 पद
-
प्लम्बर 05
UCIL Recruitment आयुसीमा
यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में ट्रेड अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवारों को आयु में छूट नियमानुसार दी जाएगी।
UCIL Recruitment शैक्षणिक योग्यता
यूसीआईएल ट्रे़ड अपरेंटिस भर्ती 2023 के लिए उम्मीदवारों को संबंधित ट्रेड में एनसीवीटी से 10वीं और आईटीआई उत्तीर्ण होना चाहिए।
यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में ट्रेड अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म भरने के लिए कोई शुल्क नहीं जमा करना होगा। उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर होगा। चयनित उम्मीदवारों को एक निश्चित स्टाइपेंड दिया जाएगा।