फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   TSPSC group 4 result 2023 released at tspsc.gov.in, Link here to check ranking list

TSPSC Group 4 Result: टीएसपीएससी ग्रुप-4 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, इस लिंक से डाउनलोड करें रैंकिंग सूची

Sat, 10 Feb 2024 02:34 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 10 Feb 2024 02:34 PM IST
सार

TSPSC Group 4 Result 2023: तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग ने ग्रुप-4 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। रैंकिंग सूची में कुल 7,26,837 उम्मीदवारों को स्थान दिया गया है। उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से जीएलआर सूची देख सकते हैं।

विज्ञापन
TSPSC group 4 result 2023 released at tspsc.gov.in, Link here to check ranking list
TSPSC - फोटो : Social Media

विस्तार

TSPSC Group 4 Result 2023: तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग (टीएसपीएससी) ने ग्रुप-4 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार भर्ती परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट tspsc.gov.in के माध्यम से टीएसपीएससी ग्रुप-4 परिणाम या रैंकिंग सूची देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

जीएलआर में इतने उम्मीदवार शामिल

टीएसपीएससी ने घोषणा की है कि ग्रुप-4 सेवाओं के लिए सामान्य रैंकिंग सूची (जीएलआर) में कुल 7,26,837 उम्मीदवारों को स्थान दिया गया है। जिन उम्मीदवारों को अस्वीकार कर दिया जाता है उन्हें रैंकिंग सूची में शामिल नहीं किया जाता है। जीआरएल मौजूदा नियमों और प्रक्रियाओं के अनुसार योग्यता के आधार पर तैयार किया जाता है।

आयोग जल्द ही दस्तावेज सत्यापन के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची की घोषणा करेगा। टीएसपीएससी ग्रुप-4 परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग कर सकते हैं।

जिन उम्मीदवारों ने अर्हता अंक से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, वे अब अगले चरण में आगे बढ़ने के लिए पात्र हैं। अगले चरण में कौशल परीक्षा शामिल है। टीएसपीएससी परिणाम में रोल नंबर, सफल उम्मीदवारों के हॉल टिकट नंबर, उम्मीदवार के नाम और योग्यता की स्थिति जैसे आवश्यक विवरण शामिल हैं।

इस भर्ती अभियान से विभाग में 8,180 पद भरे जाएंगे। आयोग ने 1 जुलाई, 2023 को राज्य भर के विभिन्न केंद्रों में ओएमआर आधारित लिखित परीक्षा आयोजित की।

टीएसपीएससी ग्रुप 4 परीक्षा के लिए कुल 9,51,205 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। जिनमें से 7,62,872 उम्मीदवार पेपर 1 के लिए उपस्थित हुए और 7,61,198 उम्मीदवार पेपर 2 के लिए उपस्थित हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे चेक करें रैंकिंग सूची

उम्मीदवार टीएसपीएससी ग्रुप-4 परिणाम 2025 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं।

  • टीएसपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध टीएसपीएससी ग्रुप-4 रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा।
  • सबमिट पर क्लिक करें और रैंकिंग सूची प्रदर्शित होगी।
  • रैंकिंग सूची जांचें और पेज डाउनलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed