फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   TSLPRB TSRTC Recruitment 2025 Notification: Apply Online for 1743 Driver, Shramiks Posts; check details

Govt Jobs: इस राज्य में निकलीं ड्राइवर-श्रमिकों की 1700+ नौकरियां, 10वीं पास करें आवेदन; जानें जरूरी शर्तें

Thu, 18 Sep 2025 04:02 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 18 Sep 2025 04:02 PM IST
सार

TSLPRB TSRTC Recruitment 2025: तेलंगाना राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड ने तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम में ड्राइवर और श्रमिक के 1700 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 10वीं पास योग्यता के साथ इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
TSLPRB TSRTC Recruitment 2025 Notification: Apply Online for 1743 Driver, Shramiks Posts; check details
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

TSLPRB TSRTC Recruitment 2025 Notification: तेलंगाना राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (TSLPRB) ने एक नई भर्ती अधिसूचना जारी की है। इसके तहत तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (TSRTC) में ड्राइवर और श्रमिक (Driver & Worker) पदों पर योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 8 अक्तूबर 2025 से 28 अक्तूबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट tgprb.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


इस भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 1743 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 1000 पद ड्राइवरों के लिए और 743 पद श्रमिकों के लिए निर्धारित किए गए हैं।

Trending Videos

कौन कर सकता हैं आवेदन?

उम्मीदवारों को 1 जुलाई 2025 तक एसएससी या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। ड्राइवर पद के लिए आवेदकों के पास कम से कम 18 महीने तक भारी यात्री मोटर वाहन (HPMV), भारी माल वाहन (HGV) या परिवहन वाहन चलाने का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। यह लाइसेंस अधिसूचना की तिथि यानी 17 सितंबर 2025 तक मान्य होना आवश्यक है।

ड्राइवर पद के लिए उम्मीदवार की आयु 22 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि श्रमिक पद के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। निर्धारित अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट भी प्रदान की जाएगी।

इतना लगेगा आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क पद और श्रेणी के आधार पर अलग-अलग निर्धारित किया गया है। ड्राइवर पद के लिए अन्य सभी उम्मीदवारों को 600 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि तेलंगाना के अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के स्थानीय उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 300 रुपये है। वहीं श्रमिक पद के लिए अन्य सभी उम्मीदवारों को 400 रुपये  तथा तेलंगाना के एससी/एसटी  स्थानीय उम्मीदवारों को केवल 200 रुपये  आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

कितना मिलेगा वेतन?

इस भर्ती में ड्राइवर पद के लिए वेतनमान 20,960 रुपये से 60,080 रुपये प्रतिमाह निर्धारित है, जबकि श्रमिक पद पर चयनित उम्मीदवारों को 16,550  रुपये से 45,030  रुपये प्रतिमाह का वेतन मिलेगा।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट tgprb.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध “Driver/Worker Registration” लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पंजीकरण करें और लॉगिन कर आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाएं।
  • आवेदन फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन पूरा होने पर फॉर्म सबमिट करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट अवश्य निकाल लें।
देखें आधिकारिक नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed