फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Today is the last day of application process, how to get government job after PET today-safalta

UPSSSC PET 2022: आवेदन प्रक्रिया का आज है आखिरी दिन, PET के बाद कैसे मिलेगी सरकारी नौकरी

Wed, 27 Jul 2022 06:56 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Wed, 27 Jul 2022 06:56 PM IST
सार

UPSSSC द्वारा आयोजित की जाने वाली PET 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया का आज आखिरी दिन है। इस परीक्षा का आयोजन साल में एक बार किया जाता है।
 

विज्ञापन
Today is the last day of application process, how to get government job after PET today-safalta
UPSSSC Recruitment 2022 - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा राज्य में आयोजित की जा रही प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया का आज आखिरी दिन है। दरअसल UPSSSC ने इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 28 जून 2022 से की थी और अभ्यर्थियों से 27 जुलाई 2022 तक आवेदन मांगे थे। राज्य में PET का आयोजन दूसरी बार किया जा रहा है और इससे पहले यह परीक्षा 24 अगस्त 2021 को आयोजित को गई थी। PET 2021 के स्कोरकार्ड की वैल्यू 27 अक्टूबर 2022 को समाप्त हो जाएगी। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि PET 2022 का आयोजन जल्द करके इसका स्कोरकार्ड जारी किया जा सकता है। UPSSSC की ग्रुप C नौकरियों में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए PET में अच्छा स्कोर करना बेहद आवश्यक है। इसलिए अभ्यर्थी PET की बेहतर तैयारी करने के लिए सफलता डॉट कॉम के खास UPSSSC PET online course 2022 की सहायता ले सकते हैं। यहाँ पर अभ्यर्थियों को इस परीक्षा की तैयारी के लिए फ्री ई-बुक्स और मॉक टेस्ट्स उपलब्ध कराए जाएंगे। इन सुविधाओं का लाभ उठाकर अभ्यर्थी PET की बेहतर तैयारी करके इसमें अच्छा स्कोर कर सकते हैं।

विज्ञापन

कब हो सकती है परीक्षा:

PET 2022 के आयोजन की तारीख को लेकर UPSSSC ने अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी अभ्यर्थियों को नहीं दी है। दरअसल PET 2022 के नोटिफिकेशन में UPSSSC ने यह बात कही है कि इसके आयोजन के लिये तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी। जबकि UPSSSC द्वारा कुछ समय पहले जारी किए गए एग्जाम कैलेंडर में यह जानकारी दी गई थी कि PET का आयोजन 18 सितंबर को किया जा सकता है। इसलिए इसके आयोजन की तारीख के बारे में जानकारी UPSSSC द्वारा कोई सूचना दिए जाने के बाद ही सामने आ पाएगी। हालांकि विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक PET 2022 का आयोजन 18 सितंबर 2022 को ही किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को इससे जुड़े अपडेट्स के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन

PET के बाद कैसे मिलेगी सरकारी नौकरी:

PET में पहली बार शामिल हो रहे अभ्यर्थियों को यह जानकर निराशा हो सकती है कि सिर्फ PET में हिस्सा लेने से ही उन्हें सरकारी नौकरी नहीं मिल जाएगी। दरअसल PET सिर्फ एक पात्रता परीक्षा है। अभ्यर्थियों को इसके बाद सरकारी नौकरी पाने के लिए UPSSSC द्वारा निकाली जाने वाली भर्तियों के लिए आवेदन करना होगा और फिर उनकी मुख्य परीक्षा में भी हिस्सा लेना होगा। गौरतलब है कि PET 2021 के आधार पर UPSSSC ने अभी तक लेखपाल, स्वास्थ्य कार्यकर्ता समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी:

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed