फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   To become head constable in Delhi Police, who can get what percentage of marks-safalta

SSC Delhi Constable Bharti 2022: दिल्ली पुलिस में हेड-कॉन्स्टेबल बनने के लिए किसे लाने पड़ सकते हैं कितने प्रतिशत अंक, ऐसे समझें पूरी जानकारी

Mon, 06 Jun 2022 02:37 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Mon, 06 Jun 2022 02:37 PM IST
सार

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। इसके आवेदन की अंतिम तारीख 16 जून 2022 है। इच्छुक अभ्यर्थी एवं पात्र उम्मीदवार जल्द से जल्द ऑनलाइन माध्यम से अपना फार्म पूरा भर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
To become head constable in Delhi Police, who can get what percentage of marks-safalta
SSC - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की ओर से दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल के सैकड़ों पदों पर कराई जा रही भर्ती की आवेदन प्रक्रिया अंतिम चरण में है। अभ्यर्थी इसके लिए 16 जून 2022 तक ऑनलाइन माध्यम में अपना फार्म भर सकते हैं। इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, कम्प्यूटर टाईपिंंग टेस्ट व शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। भर्ती संबंधी अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स दिल्ली पुलिस की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। वहीं अगर आप इस एग्जाम की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो तुरंत सफलता डॉट कॉम की एक्सपर्ट फ़ैकल्टी द्वारा डिजाइन किया गया खास Delhi Police Head Constable FREE EBooks- Download Now कोर्स बैच ज्वॉइन कर सकते हैं और दिल्ली पुलिस में हेड-कॉन्स्टेबल बनने का सपना पूरा कर सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें 
दिल्ली कांस्टेबल सिलेबस 
दिल्ली कांस्टेबल सैलरी 
दिल्ली कांस्टेबल एलिजिबिलिटी 

पहले समझें कितने अंकों की होगी परीक्षा

इस भर्ती की लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टिट्यूड, जनरल इंटेलिजेंस, इंग्लिश लैंग्वेज और कंप्यूटर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे जिसमें 100 अंकों के 100 सवाल होंगे। इन प्रश्नों को हल करने के लिए उम्मीदवारों को केवल 90 मिनट का समय दिया जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक गलत जवाब पर 0.50 अंक की निगेटिव मार्किंग भी कीजाएगी।

विज्ञापन

पास होने के लिए किसे लाने पड़ सकते हैं कितने अंक

दिल्ली पुलिस में हेड-काॅस्टेबल बनने के लिए चयन प्रक्रिया के पहले चरण की लिखित परीक्षा में सफल होना अनिवार्य होगा जिसके बाद ही उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट व अन्य प्रक्रिया केलिए बुलाया जाएगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस एग्जाम में सफल होने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को कम से कंम 35 प्रतिशत नबंर लाने पड़ सकते हैं। इसके अलावा अन्यपिछड़ा वर्ग व आर्थिक पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 30 पर्सेंट अंक हासिल करने होंगे। साथ ही जहां अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 30 प्रतिशतवहींं भूतपूर्व सैनिक की कैटेगरी में आने वाले उम्मीदवारों को 25 प्रतिशत में सफलता मिल सकती है। हालांकि इन आंकड़ों में परिवर्तन भी संभव है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जान लीजिए वेतन 

इस भर्ती के जरिए पुरुष उम्मीदवारों के लगभग 559 और महिला उम्मीदवारों के 276 रिक्त पदों को भरा जाना है। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को न्यूनतम 25,500 रुपये से लेकरअधिकतम 81,100 रुपये तक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा नियमानुसार केंद्र सरकार की अन्य सुविधाओं का भी लाभ दिया जाएगा। 

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपीलेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed