फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   TNPSC Recruitment 2022 for the posts of Executive Officer know how to apply at tnpsc.gov.in

TNPSC Recruitment 2022: इस राज्य लोक सेवा आयोग में अधिकारी के पदों पर भर्तियां, जानें आवेदन की प्रक्रिया

Mon, 23 May 2022 02:08 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 23 May 2022 02:08 PM IST
सार

TNPSC Recruitment 2022: एग्जीक्यूटिव ऑफिसर ग्रेड-3 के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, आवेदकों की न्यूनतम आयु-सीमा 25 वर्ष होनी चाहिए।

विज्ञापन
TNPSC Recruitment 2022 for the posts of Executive Officer know how to apply at tnpsc.gov.in
TNPSC Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

TNPSC Recruitment 2022: जो भी उम्मीदवार प्रशासनिक सेवा परीक्षा के लिए अपनी तैयारी कर रहे हैं और इसके लिए एक अच्छे मौके की तलाश करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। तमिलनाडु लोक सेवा आयोग (TNPSC) ने Group-VII-B के तहत एग्जीक्यूटिव ऑफिसर ग्रेड-3 के पदों पर भर्ती जा की है और योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वह अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से तमिलनाडु लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.tnpsc.gov.in पर जाकर जमा कर सकते हैं। वहीं, वेबसाइट पर इस भर्ती से जुड़ा आधिकारिक नोटिफिकेशन भी उपलब्ध है। उम्मीदवार इसे चेक करने के बाद ही अपना आवेदन करें। 

विज्ञापन

TNPSC Recruitment 2022: इस तारीख तक पूरा कर लें आवेदन
तमिलनाडु लोक सेवा आयोग में एग्जीक्यूटिव ऑफिसर ग्रेड-3 के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 20 मई, 2022 से जारी है। आयोग ने इन पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 17 जून, 2022 निर्धारित की है। यह भर्ती तमिलनाडु हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती अधीनस्थ सेवा के लिए है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख के पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें। इस भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 36 रखी गई है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

TNPSC Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
एग्जीक्यूटिव ऑफिसर ग्रेड-3 के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, आवेदकों की न्यूनतम आयु-सीमा 25 वर्ष होनी चाहिए। आयु-सीमा से संबंधित अन्य जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक करें। 

विज्ञापन

TNPSC Recruitment 2022: कब होगी परीक्षा?
तमिलनाडु लोक सेवा आयोग की ओर से एग्जीक्यूटिव ऑफिसर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 11 सितंबर को किया जाएगा। परीक्षा राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो पाली में सुबह 9.30 से लेकर 12.30 बजे तक और दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को लेवल-8 के तहत 19,500 –71900 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा। 

TNPSC Recruitment 2022: कैसे करें आवेदन?
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार तमिलनाडु लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.tnpsc.gov.in पर जाकर सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed