फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   TNPSC CCSE 2 Group 2 and 2A Prelims 2025 answer key out at tnpsc.gov.in; raise objections by October 14

TNPSC: तमिलनाडु संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2 की उत्तर कुंजी जारी, 14 अक्तूबर तक दे सकते हैं चुनौती

Wed, 08 Oct 2025 04:18 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 08 Oct 2025 04:18 PM IST
सार

TNPSC Group 2 Answer Key: तमिलनाडु लोक सेवा आयोग ने संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा 2 की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो भी उम्मीदवार ग्रुप 2 और 2A सेवाओं के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए थे, वे उत्तर कुंजी डाउलनोड कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
TNPSC CCSE 2 Group 2 and 2A Prelims 2025 answer key out at tnpsc.gov.in; raise objections by October 14
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

TNPSC Group 2 Answer Key 2025: तमिलनाडु लोक सेवा आयोग (TNPSC) ने ग्रुप 2 और 2A सेवाओं के लिए आयोजित संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा 2 की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। भर्ती परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट tnpsc.gov.in के माध्यम से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन


इसकी मदद से उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। इसके अलावा, यदि उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं हैं तो इसे चुनौती भी दे सकते हैं। उम्मीदवार 14 अक्तूबर शाम 5:45 बजे तक अनंतिम उत्तर कुंजी पर आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

विज्ञापन

इन विषयों की उत्तर कुंजी हुई जारी

उत्तर कुंजी सामान्य अंग्रेजी (सामान्य अध्ययन योग्यता और मानसिक क्षमता सहित) और सामान्य तमिल (सामान्य अध्ययन योग्यता और मानसिक क्षमता सहित) के लिए उपलब्ध है। 

आयोग ने बताया कि अभ्यर्थी सामान्य अंग्रेजी के प्रश्नपत्र में प्रश्न संख्या 93 और सामान्य अध्ययन के प्रश्नपत्र में प्रश्न संख्या 101 को छोड़कर शेष सभी प्रश्नों को चुनौती दे सकते हैं। सामान्य अंग्रेजी के प्रश्नपत्र में प्रश्न संख्या 93 और सामान्य अध्ययन के प्रश्नपत्र में प्रश्न संख्या 101 के संबंध में, आयोग ने पहले ही उन्हें विशेषज्ञ समिति के समक्ष रखने का निर्णय ले लिया है।

टीएनपीएससी ग्रुप 2 प्रारंभिक परीक्षा

इसके अलावा, सामान्य अंग्रेजी प्रश्नपत्र में प्रश्न संख्या 62-64 और सामान्य तमिल प्रश्नपत्र में प्रश्न संख्या 37-41 के उत्तर क्रमशः प्रश्न संख्या 62 और 37 के ऊपर दिए गए पैराग्राफ के आधार पर देने होंगे।

टीएनपीएससी ग्रुप 2 प्रारंभिक परीक्षा 28 सितंबर को एक ही पाली में आयोजित की गई थी। 5.53 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य 645 रिक्तियों को भरना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed