एक ब्रेक तो बनता है: काम के दौरान माइक्रो ब्रेक जरूरी, ताकि आप खुद को अगली चुनौतियों के लिए रिचार्ज कर सकें
Tips: आजकल लगातार काम करना एक सामान्य स्थिति बन गई है। इससे शारीरिक और मानसिक रूप से थकान होती है। ऐसे में आप माइक्रो ब्रेक को एक स्थायी कार्य अभ्यास का हिस्सा बना सकते हैं।
विस्तार
Stress Releasing Tips: आजकल हर कोई काम के दबाव में रहता है, जिसकी वजह लंबे समय तक लगातार काम करना एक सामान्य स्थिति बन गई है। दरअसल जब हम बिना ब्रेक के लगातार लंबे समय तक काम करते हैं, तो इससे थकान उत्पन्न होती है, जो संभावित रूप से हमारी नींद की गुणवत्ता और समग्र स्वास्थ्य पर असर डालती है। यह न केवल पेशेवर जीवन में प्रभावशीलता को कम करता है, बल्कि यह हमारे व्यक्तिगत जीवन को भी प्रभावित कर सकता है। ऐसे में आप माइक्रो ब्रेक को एक स्थायी कार्य अभ्यास का हिस्सा बना सकते हैं, जो मानसिक स्वास्थ्य, नौकरी की संतुष्टि को बढ़ाता है और बर्नआउट को रोकता है।
क्यों जरूरी है ब्रेक
शारीरिक रूप से, थकान को रोकने और कम करने के लिए ब्रेक लेना बेहद जरूरी है। यह न केवल नए तनाव को कम करता है, बल्कि पुराने तनाव को भी दूर करता है। चूंकि ब्रेक लोगों को पुरानी चीजों को भूलने और ध्यान बनाए रखने मदद करता है। इसके माध्यम से आप टीम और संगठन को भी लाभ पहुंचा सकते हैं। आप चाहे तो, ब्रेक के दौरान अपने सामाजिक-सांस्कृतिक रिश्तों को भी मजबूत कर सकते हैं।
इसे कैसे लें?
ब्रेक लेना मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है, लेकिन यह आवश्यक नहीं है कि ब्रेक की अवधि लंबी हो। आप चाहें तो छोटे-छोटे ब्रेक ले सकते हैं, यहां तक कि कुछ मिनटों तक चलने वाले माइक्रो ब्रेक भी थकान को काफी कम कर सकते हैं और ध्यान में मदद कर सकते हैं। हालांकि कई छोटे ब्रेक, एक लंबे ब्रेक के समान प्रभावी हो सकते हैं। शारीरिक गतिविधि वाले ब्रेक, जैसे कि थोड़ी देर टहलना आपको ठीक होने और ऊर्जावान, उत्पादक स्थिति में लौटने का सबसे अच्छा मौका देते हैं। आप चाहें तो तनाव को कम करने के लिए माइंडफुलनेस व्यायाम भी कर सकते हैं।
फेस टाइम को कम करें
ब्रेक को सामान्य रूप में देखें और उसका समर्थन करें। अन्य लोगों को भी बिना किसी डर या हिचकिचाहट के ब्रेक लेने के लिए प्रोत्साहित करें। साथ ही फेस टाइम को कम करने की सलाह दें। इससे आप अपने साथियों को काम के दबाव से बचा सकते हैं। यदि आप एक टीम लीडर हैं, तो अपनी टीम पर भरोसा रखें कि उन्हें मालूम है कि उनके लिए काम से ब्रेक लेना कब लाभदायक हो सकता है।