फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   This is included in the toughest examinations of the country-safalta

NDA Exam 2022: ये है देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में शामिल, लेकिन 50 फीसदी से भी कम स्कोर कर हो सकते हैं सफल

Wed, 17 Aug 2022 06:37 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Wed, 17 Aug 2022 06:37 PM IST
सार

NDA/NA II 2022 के लिए लिखित परीक्षा चार सितंबर 2022 को आयोजित की जानी है। इस प्रवेश परीक्षा के जरिए 400 अभ्यर्थियों का चयन NDA/NA के लिए किया जाना है।
 

विज्ञापन
This is included in the toughest examinations of the country-safalta
UPSC NDA Exam - फोटो : Social Media

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जा रही राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) प्रवेश परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित और कठिन परीक्षाओं में एक है। दरअसल 12वीं के बाद युवाओं को भारतीय सैन्यबलों में अफसर बनने का मौका देने वाली इस परीक्षा में शामिल होने के लिए लाखों की संख्या में अभ्यर्थी आवेदन करते हैं। लेकिन बेहद ही गिने चुने युवाओं को इस परीक्षा में सफलताहासिल होती है। इसलिए यह परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में एक मानी जाती है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) NDA/NA II 2022 के लिए लिखित परीक्षा चार सितंबर 2022 को आयोजितकरने जा रही है। इस प्रवेश परीक्षा के जरिए 400 अभ्यर्थियों का चयन NDA/NA के लिए किया जाना है। अगर आप भी NDA/NA परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप इस बचे हुए समय में इस परीक्षा कीकम्पलीट तैयारी के लिए सफलता की मदद ले सकते हैं। अभ्यर्थी सफलता के NDA (2) 2022 Complete Batch की मदद से घर पर रहकर अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं और इस परीक्षा में सफलता हासिल करसकते हैं।

विज्ञापन

50 फीसदी से भी कम स्कोर कर हो सकते हैं सफल :

NDA/NA प्रवेश परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है, लेकिन आप इसमें 50 फीसदी से भी कम अंक हासिल कर इसकी लिखित परीक्षा को पास कर सकते हैं। दरअसल इसकी लिखितपरीक्षा 900 अंको की होती है और NDA/NA II 2021 की लिखित परीक्षा में कटऑफ 355 मार्क्स, NDA/NA I 2021 की लिखित परीक्षा में 343 मार्क्स, NDA/NA II 2020 की लिखित परीक्षा में 355 मार्क्स, NDA/NA I 2020 की लिखित परीक्षा में 355 मार्क्स गया था। इसके अलावा साल 2019 में NDA & NA (I) लिखित परीक्षा में 342 अंक पाने वाले उम्मीदवार पास हो गए थे। जबकि NDA & NA (II) में यह स्कोर 346 था। इसलिए यह कहा जा सकता है कि आप 50 फीसदी से भी कम अंक हासिल करके इस परीक्षा में सफल हो सकते हैं।

विज्ञापन

एडमिट कार्ड कब तक होगा जारी :

NDA/NA में अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा तथा उसके बाद SSB इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाता है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि चार सितंबर को होने वाली लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड परीक्षा से 3 सप्ताह पहले यानी अगस्त के मध्य तक जारी किए जा सकते हैं। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड से जुड़े अपडेट्स के लिए UPSC कीआधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सकते हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस काहिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UP Lehkpal, PET, IBPS, CUET, NDA, SSC और रेलवे समेत विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टीछात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं।आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed