फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   there will be recruitment for thousands of posts of Chief Sevak in the Child Development Services and Nutrition Department-safalta

UPSSSC Recruitment 2022: बाल विकास सेवा एवं पुष्टहार विभाग में मुख्य सेविका के हजारों पदों पर होंगी भर्तियां, पांचवें पे लेवल के तहत मिलेगा वेतन

Thu, 14 Jul 2022 04:22 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Thu, 14 Jul 2022 04:22 PM IST
सार

UPSSSC ने वर्ष 2021 की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को मुख्य सेविका के पदों पर आवेदन करने का एक और माैका दिया है। आयोग ने इस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 
 

विज्ञापन
there will be recruitment for thousands of posts of Chief Sevak in the Child Development Services and Nutrition Department-safalta
UPSSSC Recruitment 2021 - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने बाल विकास सेवा एवं पुष्टहार विभाग में मुख्य सेविका के 2693 पदों पर भर्तीकराए जाने का ऐलान कर दिया है। इस भर्ती में साल 2021 के PET में शामिल हुए अभ्यर्थियों को आवेदन करने का मौका दिया जाएगा। आयोग की ओर से हेड-सर्वेंट के पदों पर कराई जाने वाली इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कला वर्ग में ग्रेजुएशन किया होना अनिवार्य है। भर्ती की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत तीन अगस्त से की जानी है। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी यूपीएसएसएससी द्वारा जारी नोटिफिकेशन को देख सकते हैं या आयोग की वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं। वहीं, अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और जल्द ही किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो आप सफलता डॉट कॉम की FREE Current Affairs - Download Now की मदद से अपनी परीक्षा के लिए करेंट अफेयर्स विषय की घर बैठे कंप्लीट तैयारी और रिवीजन कर सकते हैं।

विज्ञापन

आयुसीमा और चयन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी 

यूपी सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) के द्वारा मुख्य सेविका के पदों पर कराई जाने वाली भर्ती में न्यूनतम 21 वर्ष व अधिकतम 40 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के सभी उम्मीदवारों को राज्य सरकार के नियमानुसार आयुसीमा में छूट प्रदान की जाएगी। इस भर्ती में अभ्यर्थियों को सबसे पहले पीईटी 2021 के आधार पर शार्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बादउम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा देनी होगी। ज्यादा जानकारी के लिए भर्ती के लिए जारी की गई अधिसूचना देख लें। 

विज्ञापन

कितना मिलेगा वेतन 

बाल विकास सेवा एवं पुष्टहार विभाग में मुख्य सेविका के पदों पर अंतिम रूप से सफल उम्मीदवारों को चयन के बाद ग्रेड पे- 5200 से 20,200 के अंतर्गत लेवल-5 के तहत वेतन दिया जाएगा। सैलरी से जुड़ीजानकारी के लिए कैंडिडेट्स नोटिफिकेशन देख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलताडॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीटरिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed