CUET UG 2022: NEET यूजी और CUET यूजी के आयोजन की तारीखों में नहीं होगा कोई बदलाव, जानें कैसे इन दोनों परीक्षाओं ने बढ़ा दिया है छात्रों की टेंशन
CUET यूजी का आयोजन 15 जुलाई से 10 अगस्त तक और NEET यूजी का आयोजन 17 जुलाई को किया जाना है। इन दोनों परीक्षाओं का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा किया जा रहा है।
विस्तार
केंद्रीय विश्वविद्यालयों के स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) 2022 को छात्रों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है और इसमें हिस्सा लेने के लिए 9.5 लाख से भी अधिक छात्रों ने आवेदन किया है। CUET (UG) 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 मई को ही समाप्त हो गई थी लेकिन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने छात्रों को 24 जून से 26 जून के बीचएक बार फिर से आवेदन करने का मौका दिया था। साथ ही NTA ने इस परीक्षा के लिए तारीखों का भी ऐलान कर दिया है। इसका आयोजन 15 जुलाई से 10 अगस्त के बीच किया जायेगा। CUET (UG) काआयोजन 15 जुलाई, 16 जुलाई, 19 जुलाई, 20 जुलाई, चार अगस्त, पांच अगस्त, छह अगस्त, सात अगस्त, आठ अगस्त और 10 अगस्त को किया जाएगा। वहीं आप घर बैठे इस एंट्रेस टेस्ट की कंप्लीट तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता ने CUET की बेहतर तैयारी करवाने के लिए एक खास कोर्स शुरू किया है जहां छात्रों को इस एंट्रेस टेस्ट के लिए पूरी तरह से तैयार किया जाता है। आप CUET Foundation Batch 2022 पर क्लिक कर इस बैच से जुड़ सकते हैं और घर बैठे तैयारी कर किसी केंद्रीय विश्वविद्यालय में दाखिले का अपना सपना पूरा कर सकते हैं।
NEET यूजी और CUET यूजी की तारीखों में नहीं होगा बदलाव :
CUET यूजी की ही तरह नेशनल टेस्टिंग एजेंसी NEET यूजी का भी आयोजन करती है, लेकिन NEET यूजी की परीक्षा के आधार कर छात्रों को देश के मेडिकल कालेजों में प्रवेश दिया जाता है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से ये खबर सामने आ रही है कि NTA इन परीक्षाओं का आयोजन अपने तय समय पर करने जा रही है। गौरतलब है कि CUET यूजी का आयोजन जहां 15 जुलाई से 10 अगस्त के बीच होना है।वहीं NEET यूजी का आयोजन 17 जुलाई को किया जाना है।
इन दोनों परीक्षाओं ने बढ़ा दिया है छात्रों का टेंशन :
CUET यूजी और NEET यूजी के आयोजन की तारीखों ने छात्रों का टेंशन बहुत ज्यादा बढ़ा दिया है। दरअसल कई छात्रों ने इन दोनों परीक्षाओं में शामिल होने के लिए आवेदन किया है। NEET यूजी का आयोजन 17 जुलाई को किया जाना है और उससे पहले 16 जुलाई को भी CUET यूजी की परीक्षा होगी। ऐसे में जो छात्र 16 जुलाई को CUET यूजी की परीक्षा में शामिल होंगे, उनके लिए 17 जुलाई को NEET यूजी में हिस्सा लेना थोड़ा मुश्किल हो जाएगा। दरअसल छात्रों को यह डर सता रहा है कि अगर NTA इन दोनों परीक्षाओं के लिए उनका सेंटर अलग अलग शहरों में दे देता है तो वे क्या करेंगे। छात्र सोशलमीडिया पर NTA से इनकी तारीखों में बदलाव की मांग कर रहे हैं। छात्रों को इनसे जुड़े अपडेट्स के लिए NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा इनकी तैयारी के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय CUET, NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पासकिया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपनेको साकार करें।