फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Real-time information on coach crowding will be available on the Pink Line.

पिंक लाइन पर मिलेगी कोच में भीड़ की रियल टाइम जानकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Real-time information on coach crowding will be available on the Pink Line.
फोटो-54: दिल्ली मेट्रो की ओर से कोच की रियल टाइम जानकारी के लिए लागू की सुविधा। स्रोत डीएमआरसी
बहादुरगढ़। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने यात्रियों की सुविधा के लिए पिंक लाइन पर भी कोच में भीड़ की वास्तविक समय की जानकारी देने की व्यवस्था शुरू कर दी है। अब स्टेशनों के प्लेटफार्म पर लगी यात्री सूचना स्क्रीन पर ट्रेन के प्रत्येक कोच में यात्रियों की भीड़ का अनुमान दिखाई देगा।
विज्ञापन

इससे यात्री ट्रेन आने से पहले ही कम भीड़ वाले कोच की पहचान कर सकेंगे। डीएमआरसी के अनुसार भविष्य में बहादुरगढ़ की ग्रीन लाइन पर भी यह सुविधा शुरू की जाएगी। डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक (कॉरपोरेट कम्युनिकेशन) अनुज दयाल ने बताया कि यह सुविधा वर्ष 2022 से मैजेंटा लाइन पर संचालित है।
विज्ञापन

वहां यात्रियों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने के बाद इसे पिंक लाइन पर भी लागू किया गया है। इस तकनीक में प्रत्येक कोच में लगे भार मापक सेंसर उसके कुल वजन का आकलन करते हैं। खाली कोच के वजन से इसकी तुलना कर यात्रियों की संख्या और भीड़ का अनुमान लगाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह जानकारी प्लेटफार्म पर लगी स्क्रीन पर सी-1 से सी-6 तक के कोच के हिसाब से प्रदर्शित की जाएगी। पिंक लाइन चक्रीय मार्ग होने के कारण इस व्यवस्था को लागू करने में तकनीकी चुनौतियां भी सामने आईं। हालांकि डीएमआरसी ने आंकड़ों को आपस में जोड़कर इस सुविधा को शुरू कर दिया है।
---------------
कम भीड़ वाले कोच की मिलेगी जानकारी
- पिंक लाइन के सभी छह कोच की भीड़ का अनुमान स्क्रीन पर दिखेगा।
- कोच में लगे भार मापक सेंसर से यात्रियों की संख्या का आकलन होगा।
- मैजेंटा लाइन पर वर्ष 2022 से चल रही है यह सुविधा।
- सुबह-शाम के व्यस्त समय में यात्रियों को होगा फायदा।
- बहादुरगढ़ की ग्रीन लाइन पर भी भविष्य में शुरू होगी सुविधा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed