फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The results of RRB CBT 1 are going to be released soon-safalta

RRB NTPC Exam 2021 : जल्द ही जारी होने वाले हैं CBT 1 के परिणाम, इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को नौकरी पाने के लिए और 3 टेस्ट्स में होना होगा सफल

Thu, 02 Dec 2021 04:31 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Thu, 02 Dec 2021 04:31 PM IST
सार

RRB NTPC के पहले चरण की लिखित परीक्षा के परिणाम जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। 35,277 पदों पर भर्ती के लिए यह परीक्षा 7 फेज में आयोजित की गई थी।
 

विज्ञापन
The results of RRB CBT 1 are going to be released soon-safalta
rrb - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भारतीय रेलवे में नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित हुई पहले चरण की परीक्षा के रिजल्ट जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। NTPC श्रेणी के 35,277 पदों पर भर्ती के लिए यह परीक्षा 7 फेज में आयोजित की गई थी और आखिरी फेज की परीक्षा 31 जुलाई को समाप्त हुई थी। गौरतलब है कि इस परीक्षा में शामिल होने के लिए तकरीबन 1.25 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, इसलिए कोरोना महामारी के बीच अभ्यर्थियों की इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए यह परीक्षा 7 फेज में आयोजित की गई थी। अगर आपने भी NTPC भर्ती के CBT 1 में हिस्सा लिया है और अब इसके CBT 2 की तैयारी कर रहे हैं, तो नियमित अभ्यास के लिए आप RRB NTPC CBT 2 Mock Test Series 2021 की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

जल्द ही जारी होंगे परिणाम :

NTPC भर्ती के CBT 1 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के रिजल्ट का इंतजार जल्द ही समाप्त होने वाला है। दरअसल विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके परिणाम इस महीने के आखिर तक या अगले महीने की शुरुआत में घोषित किए जा सकते हैं। परिणामों की घोषणा होने के बाद अभ्यर्थी उसे RRB की आधिकारिक वेबसाइट या अपने जोन की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर तथा अन्य डिटेल्स की सहायता से देख सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं जारी की गई है, इसलिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। 

विज्ञापन

नौकरी पाने के लिए अभी और 3 टेस्ट को करना होगा पास :

NTPC श्रेणी के इन रिक्त पदों पर अभ्यर्थियों का चयन 4 चरण के टेस्ट्स के बाद किया जाना है। इसलिए जो अभ्यर्थी पहले चरण की लिखित परीक्षा में सफल हो जाएंगे, उन्हें भी अभी और 3 चरण के टेस्ट्स में हिस्सा लेना होगा। CBT 1 में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को CBT 2 में हिस्सा लेना होगा और जो अभ्यर्थी CBT 2 में सफल होंगे, उन्हें पदों की जरूरत के हिसाब से टाइपिंग स्किल टेस्ट या कंप्यूटर-आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट में हिस्सा लेना होगा। इस चरण में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को आखिर में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट में हिस्सा लेना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप रेलवे की विभिन्न भर्तियों या UP SI, UP लेखपाल जैसी अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की एवं बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इन कोर्सेस में आपको फ्री-मॉक टेस्ट, करेंट अफेयर्स और ई-बुक्स जैसी अन्य ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिये सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए और भी मजबूती।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed