फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The result of CBT 1 is out but the candidates are unhappy with it-safalta

RRB NTPC Exam 2022: CBT 1 का रिजल्ट हो गया है जारी लेकिन इससे नाखुश हैं अभ्यर्थी, जाने क्या है पूरा मामला

Wed, 19 Jan 2022 04:37 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Wed, 19 Jan 2022 04:37 PM IST
सार

RRB ने NTPC भर्ती के CBT 1 का रिजल्ट जारी कर दिया है। यह परीक्षा 7 फेज में आयोजित की गई थी और आखिरी फेज की परीक्षा 31 जुलाई 2021 को समाप्त हुई थी।
 

विज्ञापन
The result of CBT 1 is out but the candidates are unhappy with it-safalta
RRB NTPC Exam 2021 - फोटो : Social media

विस्तार

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) भर्ती के CBT 1 का रिजल्ट जारी कर दिया है। यह परीक्षा 7फेज में आयोजित की गई थी और आखिरी फेज की परीक्षा 31 जुलाई 2021 को समाप्त हुई थी। RRB ने इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से मार्च 2019 में ही आवेदन मांगे थे,लेकिन कोरोना महामारी तथा अन्य कारणों की वजह से इस भर्ती के आयोजन में काफी विलंब हुआ है। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के CBT 1 में हिस्सा लिया है, वो RRBकी वेबसाइट पर विजिट करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं। CBT 1 में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को NTPC भर्ती के CBT 2 में हिस्सा लेना होगा, जो की 14फरवरी 2022 से 18 फरवरी 2022 के बीच आयोजित की जाएगी। अगर आप भी NTPC भर्ती के CBT 2 की तैयारी कर रहे हैं तो नियमित अभ्यास के लिए आप RRB NTPC CBT 2 Mock Test Series 2021 की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

CBT 1 के रिजल्ट से नाखुश हैं अभ्यर्थी :

NTPC भर्ती के CBT 1 के जारी किए गए रिजल्ट से अभ्यर्थी काफी नाखुश हैं और वो रेलवे से इसमें सुधार करने की मांग कर रहे हैं। दरअसल अभ्यर्थियों का कहना है की CBT 2 के लिए कुल रिक्तियों की संख्या के 20 गुना अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाना था। लेकिन, RRB ने एक ही अभ्यर्थी को कई पोस्ट्स के लिए शॉर्टलिस्ट किया है और इस वजह से CBT 2 के लिए क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या काफी कम हो गई है। साथ ही इस परीक्षा में कट ऑफ स्कोर भी काफी अधिक गया है। अभ्यर्थी इस रिजल्ट में सुधार करने की मांग कर रहे हैं और इसके लिए सोशल मीडिया पर आंदोलन चला रहे हैं।

विज्ञापन

क्या है रेलवे का कहना :

अभ्यर्थियों द्वारा इस रिजल्ट का विरोध किए जाने के बाद रेलवे ने भी अपनी सफाई दी है और कहा है की यह रिजल्ट तय नियमों के अनुसार ही जारी किया गया है। रेलवे ने एक नोटिस जारी करके कहा है की अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्टिंग उसी आधार पर की गई है,जैसा की नोटिफिकेशन में दिया गया है। रेलवे ने इस रिजल्ट को रद्द करने या इसमें बदलाव करने की बात अभी तक नहीं कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप रेलवे की विभिन्न भर्तियों या UP लेखपाल, UPTET/CTET जैसी अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं,तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त कई प्रतियोगी परीक्षाओं के खास प्रैक्टिस बैच और फ्री कोर्स चलाए जा रहे हैं और इन कोर्सेस की मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, फ्री करेंट अफेयर्स और फ्री ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed