इत्तला दी थी न उठाने की,
बच्चों ने मगर खेलने उठाया मुझे,
लहूलुहान होने का भय,
क्योंकि हूँ मैं इक पत्थर,
जिसके हाथों में मैं हूँ,
कहते सभी कहावत यह,
"जिसकी लाठी उसकी भैंस"
मुँह तोड़ जवाब का प्रतीक बना हूँ मैं ।
मैं हृदय पाषाण मूरत बन
कहीं हूँ इठलाता,
कहीं अस्त्र बन डराता भी,
कहते तभी तो पत्थर दिल मुझे सभी ।
- जयालक्ष्मी अजितन
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X