फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The number of reserved posts for women has not increased even this time-safalta

UPSC NDA 2022: महिलाओं के लिए आरक्षित पदों की संख्या में इस बार भी नहीं हुई है वृद्धि, जानें पिछली परीक्षाओं में कितनी महिला अभ्यर्थियों ने लिया था हिस्सा

Thu, 02 Jun 2022 04:37 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Thu, 02 Jun 2022 04:37 PM IST
सार

संघ लोक सेवा आयोग ने NDA/NA II परीक्षा 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभ्यर्थी इसमें हिस्सा लेने के लिए सात जून 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
The number of reserved posts for women has not increased even this time-safalta
UPSC 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन साल में दो बार किया जाता है और इसमें हिस्सा लेकर अभ्यर्थी भारतीय सेना में अफसर बनने के अपने सपने को पूरा करते हैं। आयोग ने NDA/NA II परीक्षा 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है और अभ्यर्थी इसमें हिस्सा लेने के लिए सात जून 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। NDA और NA में चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा, SSB इंटरव्यू तथा मेडिकल टेस्ट में हिस्सा लेनाहोगा। NDA/NA II 2022 के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक इसके लिए लिखित परीक्षा का आयोजन चार सितंबर 2022 को किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को इस परीक्षा से जुड़े अपडेट्स के लिए UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं, अगर आप भी सरकारी नौकरी के लिए NDA/NA या किसी और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप सफलता की मदद से अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं। अभ्यर्थी सफलता के NDA (2) 2022 Complete Batch की मदद से घर पर रहकर अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं और इस परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

महिलाओं के लिए आरक्षित पदों की संख्या में नहीं हुई है वृद्धि :

पिछले साल आये सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद NDA/NA II 2021 के समय से महिलाओं को भी इस परीक्षा में शामिल होने की अनुमति मिली है। हालांकि महिलाओं के लिए आरक्षित पदों की संख्या में इस बार भी वृद्धि नहीं हुई है। दरअसल NDA/NA I 2022 मेंमहिलाओं के लिए 19 पद ही आरक्षित थे और इस बार भी महिलाओं के लिए आरक्षित पदों की संख्या 19 ही है। इस हिसाब से देखा जाए तो NDA/NA की कुल रिक्तियों में से पांच प्रतिशत से भी कम सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित है।

विज्ञापन

कितनी महिला अभ्यर्थियों ने लिया था हिस्सा :

NDA & NA (II) 2021 के लिए आयोजित हुई लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए तकरीबन 1.70 लाख महिला अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। NDA & NA (II) 2021 के लिए लिखित परीक्षा 14 नवंबर 2021 को आयोजित हुई थी। विभिन्न रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों में से 8,009 अभ्यर्थी SSB इंटरव्यू और चिकित्सा जांच के लिए उत्तीर्ण हुए थे और इनमें महिला अभ्यर्थियों की संख्या 1,002 थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है सीटों की संख्या का गणित :

NDA/NA II 2022 के जरिए NDA में 370 सीटों पर भर्ती की जाएगी और इसमें पुरुष और महिला अभ्यर्थी दोनों हिस्सा ले सकेंगे। जबकि NA में 30 पदों पर भर्ती की जाएगी और इसमें सिर्फ पुरुष अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगे। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक NDA के 370 पदों में से 208 पद आर्मी के लिए हैं और इन 208 मे से 10 पद महिलाओं के लिए है। इसके अलावा 42 पद नौसेना के लिए है और इन 42 में से 3 पद महिलाओं के लिए है। इस बार वायुसेना के लिए कुल पदों की संख्या 120 है और इनमें से छह पद महिलाओं के लिए हैं।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षों के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। इन कोर्सेस से जुड़कर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप safalta app डाउनलोड करके भी इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की एवं बेहतर तैयारी कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिये सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिये सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed