फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   the normalization process can have a tremendous impact on your result-safalta

RRB NTPC Exam 2021 : 15 जनवरी तक जारी होने हैं परिणाम, नॉर्मलाइजेशन के तहत तैयार किए जा रहे रिजल्ट का आपके ऊपर पड़ सकता है जबरदस्त प्रभाव

Fri, 17 Dec 2021 03:21 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Fri, 17 Dec 2021 03:21 PM IST
सार

NTPC भर्ती के CBT 1 का रिजल्ट रेलवे 15 जनवरी 2022 तक जारी कर देगी। CBT 1 का रिजल्ट जारी करने के बाद इस भर्ती के CBT 2 का आयोजन 14 से 18 फरवरी 2022 के बीच होगा।
 

विज्ञापन
the normalization process can have a tremendous impact on your result-safalta
सरकारी नौकरियां - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने रेलवे में नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई CBT 1 का रिजल्ट जारी करने की तारीख और CBT 2 के आयोजन की तारीख की घोषणा कर दी है। गौरतलब है कि इन पदों पर भर्ती के लिए पहले चरण की परीक्षा 7 फेज में आयोजित की गई थी और यह 31 जुलाई 2021 को समाप्त हुई थी। RRB द्वारा जारी किए गए नोटिस के मुताबिक CBT 1 के परिणाम 15 जनवरी 2022 तक घोषित कर दिए जाएंगे और CBT 2 का आयोजन 14 से 18 फरवरी 2022 के बीच किया जाएगा।रेलवे ने इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से मार्च 2019 में ही आवेदन मांगे थे, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से इन रिक्त पदों पर अभी तक भर्ती नहीं हो सकी है। अगर आप भी NTPC भर्ती के CBT 2 की तैयारी कर रहे हैं तो नियमित अभ्यास के लिए आप RRB NTPC CBT 2 Mock Test Series 2021 की सहायता ले सकते हैं।
विज्ञापन

नॉर्मलाइजेशन के आधार पर तैयार किए जा रहे रिजल्ट का आपके ऊपर भी पड़ेगा प्रभाव:

RRB द्वारा आयोजित की गई इस परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू की जानी है। इस भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन में इस बात का उल्लेख किया गया है कि NTPC भर्ती के लिए आयोजित होने वाले लिखित परीक्षा (CBT) में नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू होगी। इस परीक्षा में लागू होने वाले नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था का असर सीधे सीधे आपके ऊपर भी पड़ेगा।
विज्ञापन

आपके ऊपर कैसे पड़ेगा असर:

गौरतलब है कि नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था में एक फॉर्मूले के तहत जिस शिफ्ट में कठिन प्रश्न आते हैं उस शिफ्ट के अभ्यर्थियों को कुछ एक्स्ट्रा मार्क्स दिया जाता है और जिस शिफ्ट में आसान प्रश्न आते हैं उस शिफ्ट के अभ्यर्थियों का कुछ मार्क्स काट लिया जाता है, ताकि सभी अभ्यर्थियों को समान रूप से मौका मिल सके। इसलिए अगर इस परीक्षा में आपकी शिफ्ट में कठिन प्रश्न आये होंगे तो आपको कुछ एक्स्ट्रा मार्क्स मिल सकते हैं और अगर आपकी शिफ्ट में आसान प्रश्न आये होंगे तो आपके मार्क्स काटे भी जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप रेलवे की विभिन्न भर्तियों या SSC GD, UP लेखपाल जैसी अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, फ्री करेंट अफेयर्स और फ्री ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed