फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   The examination hall will be equipped with cameras in the examination of constable recruitment-safalta

UP Police Constable Recruitment 2022: आरक्षी भर्ती की परीक्षा में कैमरों से लैस होगा परीक्षा हॉल, एग्जाम में बैठने वालों की कराई जाएगी वीडियोग्राफी

Fri, 15 Apr 2022 01:09 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Fri, 15 Apr 2022 01:09 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर भर्ती के लिए UPPBPB ने तैयारी शुरू कर दी है। इस भर्ती के लिए परीक्षा एजेंसी का चयन होते ही इसका नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।
 

विज्ञापन
The examination hall will be equipped with cameras in the examination of constable recruitment-safalta
UP Police Recruitment 2022 - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा 26,210 आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर भर्ती कराए जाने की तैयारी की जा रही है। इस भर्ती में पुरुष उम्मीदवारों के साथ ही महिला अभ्यर्थियों को भी आवेदन करने का मौका दिया जाएगा। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रियाकी शुरुआत इस माह के अंत तक की जा सकती है। हालांकि यूपीपीआरपीबी ने इस संबंध में कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ऐसे में इच्छुक एवं पात्र कैंडिडेट्स कोपुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। वहीं, अगर आप कॉन्स्टेबल भर्ती में शामिल होने जा रहे है और इसके लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं तो आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे UP Police Constable Batch-Join Now से जुड़कर इसकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन

भर्ती की चयन प्रक्रिया 

यूपी में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर होने वाली भर्ती में चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को कई चरण की परीक्षाओं से गुजरना होगा। इस भर्ती में शामिल होनेवाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले लिखित परीक्षा में हिस्सा लेना होगा। लिखित परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन तथा शारीरिक माप परीक्षण(PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में हिस्सा लेना होगा। साथ ही इस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को मेडिकल टेस्ट में भी हिस्सा लेना होगा।

विज्ञापन

क्या कहती है आधिकारिक सूचना 

यूपीपीआरपीबी ने 24 मार्च को अपनी वेबसाइट पर एक विस्तृत नोटिस साझा किया है। इस नोटिस में भर्ती बोर्ड ने कॉन्स्टेबल भर्ती की परीक्षा,डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन व अन्यजरूरी जिम्मेदारियों की जानकारी साझा की गई जिसे निविदा देने वाली संस्थाओं को पूरा करना होगा। नोटिस के मुताबिक, भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को एसएमएसके माध्याम से उनके एग्जाम की जानकारी दे जाएगी, जबकि परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी जो वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी। परीक्षा हॉल में प्रवेश देने से पहले एजेंसी को अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक पूरा करना होगा। इसके अलावा सभी सेंटर्स के परीक्षा केंद्रों की कक्षाओं में सीसीटीवी से निगरानी रखी जाएगी। साथ ही उम्मीदवारों की वीडियोग्राफीभी कराई जाएगी।     

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छानहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगीपरीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed