SSC MTS Recruitment 2022: आवेदन प्रक्रिया हो गई है समाप्त और अब इस तारीख से कर सकेंगे अपने आवेदन में सुधार, इस भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी बातें जानें यहाँ
मल्टी टास्किंग स्टाफ भर्ती 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। कर्मचारी चयन आयोग ने इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से 22 मार्च 2022 से 30 अप्रैल के बीच आवेदन मांगे थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जा रही मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) भर्ती 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। SSC ने इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से 22 मार्च 2022 से 30 अप्रैल के बीच आवेदन मांगे थे। MTS भर्ती 2021 के जरिये इस बार MTS के 3,698 पदों और केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) एवं केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) में हवलदार के 3,603 पदों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं अगर आप भी इस भर्ती में या SSC की अन्य किसी भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC Sarvottam Batch - Join Now की सहायता ले सकते हैं और इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।
इस तारीख से कर सकेंगे आवेदन में सुधार :
अगर आपने MTS भर्ती 2021 के लिए आवेदन करते समय कोई गलती कर दी है तो आपको ज्यादा चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। दरअसल SSC अभ्यर्थियों को MTS भर्ती 2021 के आवेदन में सुधार के लिए मौका देगी और इसके लिए लिंक जल्द ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव किया जाएगा। इस भर्ती के नोटिफिकेशन के मुताबिक अगर किसी अभ्यर्थी ने अपने आवेदन में कोई गलती कर दी है तो वे 5 मई 2022 से 9 मई के बीच अपने आवेदन में सुधार कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को दो अवसर दिए जाएंगे। पहली बार अपने आवेदन में सुधार के लिए अभ्यर्थियों को 200 रुपये का शुल्क अदा करना होगा। वहीं अगर अभ्यर्थी दूसरी बार अपने आवेदन में सुधार करते हैं तो उन्हें 500 रुपये का शुल्क अदा करना होगा।
इस भर्ती से संबंधित सभी जरूरी बातें जानें यहाँ :
MTS भर्ती 2021 के लिए लिखित परीक्षा जुलाई में प्रस्तावित है और आयोग द्वारा हाल ही में जारी किए गए एक नोटिस के मुताबिक इसका आयोजन पांच जुलाई 2022 से 22 जुलाई के बीच किया जाएगा। MTS के पदों के लिए होने वाली परीक्षा में अभ्यर्थियों का चयन टियर 1 (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) तथा टियर 2 (डिस्क्रिप्टिव पेपर) की परीक्षा के बाद किया जाएगा। वहीं हवलदार के पदों पर चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को इन दोनों चरणों की परीक्षाओं के अलावा एक और फिजिकल टेस्ट में भी हिस्सा लेना होगा। यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए तकरीबन 35 से 40 लाख अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इसलिए अभ्यर्थियों को इस भर्ती में अपना स्थान पक्का करने के लिए आज से ही तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।
सफलता के साथ करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :
सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। इन कोर्सेस से जुड़कर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता ऐप डाउनलोड करके भी इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की एवं बेहतर तैयारी कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए safalta app और सरकारी नौकरी के अपने सपने को करें साकार।