फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Textile Industry Diploma to Boost Youth Careers; 2500 Monthly Stipend for Selected Candidates

Textile Diploma: वस्त्र उद्योग में डिप्लोमा से बनेगा करियर, प्रदेश के युवाओं को 2500 रुपये मासिक वजीफा

Sun, 25 May 2025 10:12 AM IST
शाहीन परवीन आदित्य पाण्डेय
आदित्य पाण्डेय Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 25 May 2025 10:12 AM IST
सार

Youth Entrepreneurship Program: वस्त्र उद्योग में डिप्लोमा कर युवा उद्यमिता की राह पकड़ सकेंगे। जोधपुर स्थित भारतीय हथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान में एडमिशन के लिए दिल्ली के निवासियों के लिए 9 सीटें आरक्षित की गई हैं। चयनित छात्रों को 2500 रुपये मासिक वजीफा मिलेगा।

विज्ञापन
Textile Industry Diploma to Boost Youth Careers; 2500 Monthly Stipend for Selected Candidates
Textile Industry Diploma - फोटो : freepik

विस्तार

Textile Industry Diploma: हथकरघा और वस्त्र उद्योग में करिअर बनाने के इच्छुक राजधानी के युवाओं के पास जोधपुर के भारतीय हथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान (IIHT) में पढ़ने का सुनहरा मौका है। दिल्ली सरकार के उद्योग विभाग ने ऐसे युवाओं के लिए हथकरघा और वस्त्र प्रौद्योगिकी में तीन वर्षीय डिप्लोमा के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके लिए उद्योग विभाग से आवेदन पत्र लेकर 10 जून तक आवेदन करना होगा।

विज्ञापन

  
कोर्स 15 जुलाई से शुरू होगा। पहले साल में दाखिले के लिए दिल्ली निवासियों के लिए 9 सीटें (जिनमें 1 सीट आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षित है) और लेटरल एंट्री के तहत सीधे दूसरे साल में दाखिले के लिए 6 सीटें उपलब्ध हैं। यह कोर्स न केवल तकनीकी कौशल सिखाएगा, बल्कि टेक्सटाइल उद्योग में डिजाइनर या उद्यमी बनने का रास्ता भी दिखाएगा। आवेदन पत्र उद्योग विभाग की वेबसाइट (http://industries.delhi.gov.in) या पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र में उद्योग सदन- 419 की चौथी मंजिल से लिए जा सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 10 जून को शाम 6 बजे तक है।

विज्ञापन

ये हैं पात्रता शर्तें

दाखिले के लिए 10वीं पास (अंग्रेजी विषय सहित, न्यूनतम 35% अंक) होना चाहिए। दूसरे साल (लेटरल एंट्री) के लिए 12वीं पास (गणित, भौतिकी, रसायन या वस्त्र से संबंधित व्यावसायिक स्ट्रीम) या फिर 10वीं के साथ 2 साल का आईटीआई कोर्स किया हो। आयु सीमा पहले साल के लिए सामान्य वर्ग के लिए 15 से 23 साल और एससी, एसटी के लिए 15 से 25 साल है। लेटरल एंट्री के लिए सामान्य वर्ग की आयु सीमा 15 से 25 साल और एससी, एसटी के लिए 15 से 27 वर्ष है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुनकर समुदाय के बच्चों को सालाना 2 लाख की छात्रवृत्ति

छात्रों को 30 एकड़ के हरे-भरे परिसर में आधुनिक प्रयोगशालाएं, डिजिटल कक्षाएं, खेल सुविधाएं मिलेंगी। साल के अंत में प्लेसमेंट ड्राइव भी चलेगी। हर छात्र को 2500 रुपये मासिक वजीफा (केंद्र और राज्य सरकार द्वारा 50-50% योगदान) और बुनकर समुदाय के बच्चों को हर साल 2 लाख रुपये तक छात्रवृत्ति दी जाएगी। वहीं, हॉस्टल शुल्क 3000 रुपये वार्षिक और 10000 रुपये की रिफंडेबल फीस है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed