{"_id":"61d58c1fa0bc8f1be57409ee","slug":"teacher-recruitment-2022-andhra-pradesh-model-school-society-invited-applications-from-candidates-for-teachers-posts-know-how-to-apply-sarkari-naukri","type":"story","status":"publish","title_hn":"Teacher Recruitment 2022: इस राज्य में शिक्षक के 200 से अधिक पदों पर निकलीं भर्तियां, ऐसे करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Teacher Recruitment 2022: इस राज्य में शिक्षक के 200 से अधिक पदों पर निकलीं भर्तियां, ऐसे करें आवेदन
Wed, 05 Jan 2022 05:46 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Wed, 05 Jan 2022 05:46 PM IST
सार
Teacher Recruitment 2022: मॉडल स्कूल सोसाइटी में शिक्षक भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 282 है। इनमें टीजीटी शिक्षकों के लिए 211 पद और पीजीटी शिक्षकों के लिए 71 पद हैं।
विज्ञापन
Teacher Recruitment 202
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शिक्षक की नौकरी करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। आंध्र प्रदेश मॉडल स्कूल सोसाइटी ने शिक्षक के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जानी है। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट nadunedu.se.ap.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Teacher Recruitment 2022: 7 जनवरी तक करें आवेदन
आंध्र प्रदेश मॉडल स्कूल सोसाइटी में शिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 7 जनवरी 2022 तक है। उम्मीदवार इस तारीख या इससे पहले तक अपना आवेदन कर लें। आखिरी समय में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण उम्मीदवारों को आवेदन करने में समस्या भी आ सकती है।
विज्ञापन
Teacher Recruitment 2022: कुल 282 पदों पर होगी भर्ती
मॉडल स्कूल सोसाइटी में शिक्षक भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 282 है। इनमें टीजीटी शिक्षकों के लिए 211 पद और पीजीटी शिक्षकों के लिए 71 पद हैं। चयनित उम्मीदवारों को अनुबंध के आधार पर नियुक्ति दी जाएगी। आवेदको की आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 44 वर्ष होनी चाहिए। एससी, एसटी, बीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी। अधिक जानकारी और नए अपडेट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाकर रखें।
विज्ञापन
Teacher Recruitment 2022: कैसे करें आवेदन?
1. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nadunedu.se.ap.gov.in पर जाएं।
2. अब शिक्षक भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज करें और आवेदन पत्र को भरें।
4. आवेदन पत्र को भर कर सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
5. आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।