फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Supreme Court Recruitment 2020 Building Supervisor Jobs Apply before 28 August

उच्चतम न्यायालय में बिल्डिंग सुपरवाइजर की भर्तियां, 28 अगस्त से पहले करें आवेदन

Mon, 17 Aug 2020 11:41 AM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 17 Aug 2020 11:41 AM IST
विज्ञापन
Supreme Court Recruitment 2020 Building Supervisor Jobs Apply before 28 August
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : social media

उच्चतम न्यायालय में बिल्डिंग सुपरवाइजर पद की भर्तियां निकली हैं जिनके लिए इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी हर हाल में 28 अगस्त या इससे पहले अपना आवेदन करें। खास बात है कि इन भर्तियों के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन नहीं, बल्कि ऑफलाइन एप्लीकेशन भेजकर आवेदन करना है। आइए इन नौकरियों के बारे में विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन

 
 

सुप्रीम कोर्ट ने बिल्डिंग सुपरवाइजर के पद पर 8 भर्तियां निकाली हैं। इन भर्तियों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता मांगी गई है। इन भर्तियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की अधिकतम उम्र 30 साल मांगी गई है।एससी व एसटी वर्ग को आयु सीमा में अधिकतम 5 वर्ष की छूट दी गई है। जबकि ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए यह छूट तीन साल की रखी गई है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन भर्तियों पर ग्रोस सैलरी 72,578 रुपये मिलेगी। अभ्यर्थियों से निवेदन है कि इस भर्ती की अधिसूचना को आवेदन करने से पहले एक बार विस्तार से जरूर पढ़ें। इन भर्तियों पर अभ्यर्थियों का चयन लिखित और साक्षात्कार के जरिए होगा। जो उम्मीदवार चयनित होंगे, उनको दो साल के प्रोबेशन पर रखा जाएगा।  इन भर्तियों के लिए अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन एवं ऑफिस बिल्डिंग की देखरेख का तीन साल का अनुभव या सैनिटाइजेशन में डिप्लोमा आदि मांगा गया है।

आवेदन से पहले विस्तार से अधिसूचना पढ़ने के लिए क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed