फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Supreme Court JCA Admit Card 2022 released At main.sci.gov.in sarkari naukri

Supreme Court JCA Admit Card: सुप्रीम कोर्ट जेसीए भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, ऐसे चेक करें

Sat, 24 Sep 2022 12:41 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 24 Sep 2022 12:41 PM IST
सार

Supreme Court JCA Admit Card: उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि प्रवेश पत्र परीक्षा के लिए एक अहम दस्तावेज हैं और इसे लेकर ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचे बिना इसके उन्हें केंद्र पर प्रवेश नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
Supreme Court JCA Admit Card 2022 released At main.sci.gov.in sarkari naukri
Supreme Court JCA Admit Card - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Supreme Court JCA Admit Card: सुप्रीम कोर्ट ने आगामी जूनियर कोर्ट असिस्टेंट भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र बीते 23 सितंबर, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किए गए हैं। इस अब डाउनलोड किया जा सकता है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए सफलतापूर्वक आवेदन कर चुके हैं और इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अपना आवेदन सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट main.sci.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया...

विज्ञापन

इस तारीख को होगी परीक्षा
सुप्रीम कोर्ट जूनियर कोर्ट असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का आयोजन 26 सितंबर, 2022 और 27 सितंबर, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा विभिन्न स्थानों पर निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि को दर्ज कर के सबमिट कर के लॉगिन करना होगा। यह जानकारी आवेदकों के आवेदन पत्र पर उपलब्ध है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इतने पदों पर होनी है भर्ती
सुप्रीम कोर्ट की ओर से जूनियर कोर्ट असिस्टेंट भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 210 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है। यह प्रवेश पत्र लिखित परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट दोनों के लिए जारी किया गया है। 

विज्ञापन

इन बातों का रखें ख्याल
उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि प्रवेश पत्र परीक्षा के लिए एक अहम दस्तावेज हैं और इसे लेकर ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचे बिना इसके उन्हें केंद्र पर प्रवेश नहीं मिलेगा। उम्मीदवार अपने साथ एक वैध पहचान पत्र भी लेकर आएं। प्रवेश पत्र पर उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा का समय और इससे जुड़े कई अहम दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उम्मीदवार परीक्षा के दौरान इनका पालन करना न भूलें। 

कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट main.sci.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे JCA भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के सबमिट करें।
  • अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed