फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Such questions can be asked in the written examination of Revenue Lekhpal Recruitment-safalta

UP Rajaswa Lekhpal 2022: राजस्व लेखपाल भर्ती की लिखित परीक्षा में पूछे जा सकते हैं इस तरह के सवाल, इन्हें कर लीजिए अभी से तैयार

Wed, 23 Feb 2022 04:02 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Wed, 23 Feb 2022 04:02 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में राजस्व लेखपाल के 8,085 पदों पर कराई जा रही भर्ती के लिए जल्द ही मुख्य परीक्षा की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है। इस भर्ती में PET में शामिल हुए अभ्यर्थी ही शामिल हो सकते हैं।
 

विज्ञापन
Such questions can be asked in the written examination of Revenue Lekhpal Recruitment-safalta
UP Lekhpal Recruitment - फोटो : social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा राजस्व लेखपाल के पदों पर आयोजित भर्ती की आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। आवेदन कर चुके उम्मीदवारों की परीक्षा का समयनजदीक आता जा रहा है। यूपी सबऑडिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन ने स्पष्टरूप से तिथियों की घोषणा नहीं की है। गौरतलब है कि इससे पहले लेखपाल भर्ती की परीक्षा का आयोजननवंबर 2021 माह में होना था जो किन्हीं कारणों के चलते अपने निर्धारित समय पर आयोजित नहीं की जा सकी थी। इसके बाद फिलहाल भर्ती परीक्षा कब आयोजित होगी इसे लेकर आयोग द्वाराकोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आयोग द्वारा मार्च 2022 तक लेखपाल भर्ती परीक्षा का आयोजन कराया जा सकता है। ऐसे में अपडेट के लिए उम्मीदवारों कोआधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखना चाहिए। साथ ही जो उम्मीदवार राजस्व लेखपाल भर्ती की लिखित परीक्षा की बेहतर तैयारी करना चाहते हैं उन्हें तुरंत सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे UPSSSC Lekhpal Foundation Batch 2022 को ज्वॉइन कर लेना चाहिए।    

विज्ञापन

तैयार कर लीजिए ये महत्वपूर्ण सवाल 

1.        बॉटनी शब्द की उत्पत्ति किस भाषा के शब्द से हुई है? —– ग्रीक । 
2.        सबसे बड़ी आँखें किस स्तनधारी प्राणी की होती है? —– हिरण । 
3.        आज कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) के उत्सर्जन में सर्वाधिक योगदान करने वाला देश है?— संयुक्त राज्य अमरीका । 
4.        निम्नलिखित में से किस उद्योग में अभ्रक कच्चे माल के रूप में प्रयुक्त होता है? — विद्युत। 
5.        विद्युत प्रेस का आविष्कार किसने किया था? — हेनरी शीले ने
6.        प्रेशर कुकर में खाना जल्दी पक जाता है, क्योंकि? — प्रेशर कुकर के अन्दर दाब अधिक होता है।
7.        दाब बढ़ाने पर जल का क्वथनांक? — बढ़ता है। 
8.        ‘प्रत्येक क्रिया के बराबर व विपरीत दिशा में एक प्रतिक्रिया होती है।’ यह न्यूटन का — तीसरा नियम है। 
9.        ताँबा (कॉपर) का शत्रु तत्त्व है? — गंधक। 
10.     उगते व डूबते समय सूर्य लाल प्रतीत होता है, क्योंकि? —– लाल रंग का प्रकीर्णन सबसे कम होता है। 
11.     रेडियोऐक्टिवता की खोज किसने की थी? —– हेनरी बेकरल ने। 
12.     दो समतल दर्पण एक-दूसरे से 60° के कोण पर झुके हैं। इनके बीच रखी एक गेंद के बने प्रतिबिम्बों की संख्या कितनी होगी? –— पाँच। 
13.     पानी के अन्दर हवा का एक बुलबुला किस तरह बर्ताव करता है? — एक अवतल लेंस। 
14.     इकाइयों की समस्त व्यवस्थाओं में किस इकाई की मात्रा समान होती है? —– विशिष्ट गुरुत्व। 

जान लें ये जरूरी बात

लेखपाल के पदों पर आखिरी बार 2015  में भर्ती निकली थी और 13,600 पदों को भरा गया था। 2015 की परीक्षा के पैटर्न की बात करें तो उस वक्त 80 नंबर की परीक्षा हुई थी जिसमें सामान्य वर्गके अभ्यर्थियों का चयन 80 में से 60-63 नंबर आने पर किया गया था। ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों का चयन 55 से 58 नंबर, एससी वर्ग के अभ्यर्थियों को लगभग 47 से 52 नंबर और एसटी वर्ग केअभ्यर्थियों का चयन 42 से 47 नंबर आने पर किया गया था। हालांकि, इस बार की भर्ती की चयन प्रक्रिया व प्रश्नपत्र के पूर्णांक में बदलाव भी किया गया है जिन्हें समझना उम्मीदवारों के लिए बेहदजरूरी है।

विज्ञापन

क्या परीक्षा में लागू होगी नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था 

लेखपाल भर्ती में नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था का लागू होना पूरी तरह से इस चीज पर निर्भर करेगा, की इसकी परीक्षा कितने शिफ्ट्स में आयोजित होती है। UPSSSC पिछले कुछ वर्षों से एक सेअधिक पालियों में आयोजित की जा रही परीक्षाओं में नॉर्मलाइजेशन की व्यस्था लागू करती है। इसलिए अगर यह परीक्षा एक से अधिक शिफ्ट में होती है, तो इसमें भी नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागूकी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें सरकारी नौकरी के एग्जाम की तैयारी 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। इनदिनों सफलता द्वारारेलवे, SSC, यूपी लेखपाल व कई अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए स्पेशल कोर्स चलाए जा रहे हैं। इन कॉर्सेस की मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदारअंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने कोसाकार करें। आप सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed