फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Such questions can be asked in PET to be held in September-safalta

UPSSSC PET Exam 2022: सितंबर में होने वाले PET में पूछे जा सकते हैं ऐसे सवाल, अभी से शुरू कर दीजिए इनका अभ्यास

Fri, 20 May 2022 05:24 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Fri, 20 May 2022 05:24 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया का ऐलान जल्द ही हो सकता है। ऐसे में इस एग्जाम में शामिल होने वाले इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी अभी से अपनी तैयारी शुरू कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
Such questions can be asked in PET to be held in September-safalta
UPSSSC PET 2022 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) द्वारा वर्ष 2022 में आयोजित की जाने वाली प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET) की आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो सकती है जो अभ्यर्थी साल 2021 में पहली बार हुए PET में अच्छा स्कोर हासिल नहीं कर पाए थे वो दूसरी बार आयोजित हो रहे PET में शामिल हो सकते हैं और अच्छा प्रदर्शन कर PET में शानदार स्कोर हासिल कर सकते हैं। इसके बाद अभ्यर्थी। गौरतलब है कि यह परीक्षा 18 सितंबर 2022 को होनी है। हालांकि आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कब से होगी इससंबंध में अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में इस परीक्षा से जुड़ी किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी या किसी अन्य अपडेट के लिए उम्मीदवारों कोयूपीएसएसएससी की वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। वहीं, अगर आप लेखपाल भर्ती एग्जाम की इन अंतिम दिनों में बेहतर तैयारी करना चाहते हैं तो सफलता द्वारा चलाए जा रहे इस फ्री कोर्स UP Lekhpal Practise Batch 2022 को सब्सक्राइब कर सकते हैं। 

विज्ञापन

जानिए भारत में कहाँ क्या है ?

1. इन्दिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र कहाँ स्थित है?
उत्तर. कलपक्कम । 
2. 'शार केंद्र' है?
उत्तर. श्री हरिकोटा । 
3. 'राष्ट्रीय दूर संवेदी एजेंसी' का मुख्यालय है?
उत्तर. हैदराबाद । 
4. 'अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र' कहाँ स्थापित है?
उत्तर. अहमदाबाद । 
5. 'भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन' का मुख्यालय कहां है?
उत्तर. बंगलुरु । 
6. 'राष्ट्रीय दूर संवेदी एजेंसी' का मुख्यालय कहां है?
उत्तर. हैदराबाद । 
7. तारापुर परमाणु संयंत्र स्थित है?
उत्तर. महाराष्ट्र । 
8. 'इंडियन मिलिट्री एकेडमी' कहां है?
उत्तर. देहरादून । 
9. केन्द्रीय भवन निर्माण अनुसंधान संस्थान स्थित है?
उत्तर. रुड़की । 
10. 'भारतीय सर्वेक्षण विभाग' कहां स्थित है?
उत्तर. देहरादून । 

साल 2021 की प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा -2021 में कुछ प्रमुख विभागों के कार्यालयों और उनके मुख्यालयों से जुड़े प्रश्न भी पूछे गए हैं। इसलिए पीईटी-2022 के एग्जाम में शामिल होनेजा रहे उम्मीदवारों को इस तरह के प्रश्नों का अभ्यास करते रहना चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी सफलता डॉट कॉम ऐप पर चलाई जा रही निशुल्क क्लासेस का लाभ भी उठा सकते हैं औरअपनी तैयारी को मजबूत बना सकते हैं।

विज्ञापन

इस बार बढ़ सकती है उम्मीदवारों की संख्या 

यूपीएसएसएससी की पीईटी में पहली बार करीब 20 लाख 73 हजार 540 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था जिसमें से करीब 17 लाख अभ्यर्थी इस एग्जाम में शामिल हुए थे। यह परीक्षावस्तुनिष्ठ प्रश्नों पर आधारित होती है जिसमें निगेटिव मार्किंग की प्रक्रिया लागू होती है। साल 2021 में यह एग्जाम पहली बार आयोजित किया गया था जिसे लेकर उम्मीदवारों में संशय भीथा। लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि इस वर्ष सितंबर माह में होने वाले पीईटी में करीब 25 लाख अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी पुरानीअधिसूचना देख सकते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहातो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपीलेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों सेपास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed