फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Startup Tips 2025: First Step to Startup Success, Retain Top Talent and Build a Winning Team; Read here

Startup Tips 2025: स्टार्टअप की सफलता का पहला कदम, बेहतरीन टैलेंट को जोड़कर रखें अपने साथ; जानें तरकीब

Tue, 24 Jun 2025 09:41 AM IST
शिवम गर्ग क्रिस्टीना शेलिंग, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू
क्रिस्टीना शेलिंग, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 24 Jun 2025 09:41 AM IST
सार

Startup Success Tips 2025: अगर आपने भी कोई स्टार्टअप शुरू किया है या ऐसी योजना बना रहे हैं, तो आपको सही पेशेवरों का चुनाव करने और उन्हें अपने साथ बनाए रखने के लिए कुछ बेहतरीन रणनीतियों पर काम करना होगा।

विज्ञापन
Startup Tips 2025: First Step to Startup Success, Retain Top Talent and Build a Winning Team; Read here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

Harvard Business Review: जब किसी कंपनी, स्टार्टअप या व्यापार की सफलता के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज के बारे में पूछा जाता है, तो जवाब अक्सर एक ही होता है 'बेहतरीन प्रतिभा'। कोई भी कंपनी तभी अच्छा प्रदर्शन कर सकती है, जब उसका कार्यबल मजबूत और सक्षम हो। हालांकि, एक बेहतरीन पेशेवरों की टीम बनाना कहने में जितना आसान है, वास्तव में करने में उतना ही कठिन। मंदी और तकनीक के जमाने में तथा तेजी से उतार-चढ़ाव जैसे हाल के बड़े बदलावों के कारण अच्छे पेशेवरों को अपने साथ जोड़े रखना स्टार्टअप को सफलता की दिशा में ले जाने का पहला कदम है।

विज्ञापन


इसीलिए अगर आपने भी कोई स्टार्टअप शुरू किया है या ऐसी योजना बना रहे हैं, तो आपको सही पेशेवरों का चुनाव करने और उन्हें अपने साथ बनाए रखने के लिए कुछ बेहतरीन रणनीतियों पर काम करना होगा।

विज्ञापन

नेतृत्व में निवेश

अपनी कंपनी को सफल बनाने के लिए आपको नेतृत्व में निवेश करने पर जोर देना होगा। आपको भविष्य के लीडर को खोजने और उन्हें खुद से जोड़ने के लिए अपनी योजनाओं को तत्काल अपडेट करने की आवश्यकता है। इसके लिए आपको अनुभवी पेशेवरों को नियुक्त करने, नई नेतृत्व भूमिकाएं बनाने या प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त हासिल करने के लिए बाजार की प्रतिस्पर्धा का आकलन करने जैसे काम करने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आंतरिक गतिशीलता

सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक कर्मचारियों के कौशल के बारे में सटीक और अप-टू-डेट जानकारी की कमी है। ज्यादातर पेशेवर तो अपने लिंक्डइन जैसे पेशेवर प्लेटफॉर्म पर अपनी प्रोफाइल को अपडेट रखते हैं, लेकिन अक्सर कंपनियों के आंतरिक सिस्टम पर ऐसा नहीं होता। ऐसे में, सिर्फ नए लोगों को काम पर रखने से सभी जरूरतें पूरी नहीं होगी। इसके बजाय, आपको कर्मचारियों को कंपनी में आगे बढ़ने और नई भूमिकाओं में काम करने के अवसर भी देने होंगे। ऐसा तभी संभव है, जब आपकी कंपनी के पास हरेक कर्मचारी का विधिवत डाटा हो। इससे आपको पता लग पाएगा कि कर्मचारियों के पास कौन-से कौशल हैं, वे किस भूमिका में आगे बढ़ सकते हैं और भविष्य में कंपनी को किस तरह लाभ पहुंचा सकते हैं।

सुरक्षा का माहौल

कार्यबल की अपेक्षाओं और बाजार की मांगों को जानने के अलावा प्रतिभा प्रबंधन भी महत्वपूर्ण है। प्रतिभाओं को अपने साथ जोड़े रखना आसान काम नहीं है, खासकर एक स्टार्टअप के लिए। यह एक कला है, जिसे हर आंत्रप्रेन्योर को सीखना चाहिए। ऐसा करने के लिए आप एआई की मदद ले सकते हैं। जब एआई को संगठन में एकीकृत किया जाता है, तो यह अधिक सटीकता से सूचना तक पहुंच की अनुमति देता है। इससे एक ऐसा माहौल बनता है, जहां अच्छी प्रतिभाएं न केवल खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं, बल्कि हर दिन कंपनी के साथ और आगे बढ़ने का विकल्प भी चुनती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed