फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Staff Selection Commission MTS Paper-2 exam from 8 May see full time table

SSC MTS Exam 2022: आठ मई से शुरू होगी एसएससी एमटीएस पेपर-2 परीक्षा, प्रवेश-पत्र इस दिन तक आएंगे

Thu, 07 Apr 2022 10:47 PM IST
न्यूज डेस्क जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Thu, 07 Apr 2022 10:47 PM IST
सार

एसएससी एमटीएस पेपर-2 परीक्षा कुल 50 अंकों की होगी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों से अंग्रेजी में या संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किसी भी भाषा में लघु निबंध या पत्र पत्र लिखने के लिए कहा जाएगा। जिसे 30 मिनट की अवधि में पूरा लिखना होगा।

विज्ञापन
Staff Selection Commission MTS Paper-2 exam from 8 May see full time table
एसएससी एमटीएस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

SSC MTS Exam 2022: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने एमटीएस 2020 पेपर-2 परीक्षा की तारीख की घोषणा कर दी है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, एसएससी एमटीएस पेपर-2 परीक्षा आठ मई, 2022 को आयोजित की जाएगी। एसएससी एमटीएस पेपर-1 में जो उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं वे छात्र एमटीएस पेपर-2 के लिए निर्धारित समय पर परीक्षा के लिए उपस्थित हो सकते हैं। एमटीएस पेपर-2 परीक्षा में शामिल होने वाले उममीदवार एसएससी की अधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी अधिसूचना देख सकते हैं।

विज्ञापन

 

SSC MTS Admit Card: कब जारी होगें एडमिट कार्ड?

कर्मचारी चयन आयोग एडमिट कार्ड एसएससी एनआर, एसएससी ईआर, एसएससी एसआर, एसएससी डब्ल्यूआर, एसएससी एनईआर, एसएससी एनडब्ल्यूआर, एसएससी केकेआर, एसएससी एमपीआर सहित एसएससी की क्षेत्रीय वेबसाइटों पर निश्चित समय पर उपलब्ध होंगे। एसएससी एमटीएस पेपर-2 के एडमिट कार्ड अप्रैल 2022 के अंतिम सप्ताह में आने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

SSC MTS Exam 2022: परीक्षा का पैटर्न

एसएससी एमटीएस पेपर-2 परीक्षा कुल 50 अंकों की होगी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों से अंग्रेजी में या संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किसी भी भाषा में लघु निबंध या पत्र पत्र लिखने के लिए कहा जाएगा। जिसे 30 मिनट की अवधि में पूरा लिखना होगा। बता दें पेपर-2 परीक्षा क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
 

विज्ञापन

SSC MTS Exam 2022: कब हुई थी एसएससी एमटीएस पेपर-1 परीक्षा?

एसएससी की मल्टी टास्किंग स्टाफ भर्ती पेपर-1 की परीक्षा पांच अक्तूबर, 2021 से दो नवंबर, 2022 तक आयोजित की गई थी। इसके परिणाम चार मार्च, 2022 को घोषित किए गए थे। कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित एसएससी एमटीएस पेपर-2 के लिए कुल 44,680 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। अब ये उम्मीदवार पेपर-2 की परीक्षा में शामिल होंगे। 

SSC MTS Exam 2022: ऐसे देखें एमटीएस परीक्षा-2 समय-सारणी

  • उममीदवार सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज के सेक्शन में जाएं।
  • इस सेक्शन में सात अप्रैल को जारी मल्टी टास्किंग स्टॉफ एग्जामिनेशन 2020 कि लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर पीडीएफ फाइल के रूप में अधिसूचना जारी प्रदर्शित होगी।
  • उम्मीदवार इस पीडीएफ में परीक्षा की समय-सारणी की जांच कर लें और इसे डानउलोड कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed