{"_id":"5d5b82ff8ebc3e89dd1fac3a","slug":"staff-selection-commission-chsl-skill-test-admit-card-available","type":"story","status":"publish","title_hn":"SSC ने जारी किए CHSL परीक्षा के प्रवेश पत्र, यहां दिए लिंक से करें डाउनलोड","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
SSC ने जारी किए CHSL परीक्षा के प्रवेश पत्र, यहां दिए लिंक से करें डाउनलोड
Tue, 20 Aug 2019 10:50 AM IST
Garima Garg
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Tue, 20 Aug 2019 10:50 AM IST
विज्ञापन
SSC CHSL Recruitment 2019: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल एग्जाम 2017 में क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों के लिए स्किल टेस्ट का आयोजन किया है, जिसके एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं। कौशल परीक्षा 26 अगस्त से 20 सितंबर, 2019 तक आयोजित की जाएगी। कौशल परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र क्षेत्रीय एसएससी वेबसाइटों से डाउनलोड किए जा सकते हैं। आपको बता दें कि टीयर I और टीयर II परीक्षा में योग्यता के आधार पर उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है। डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) पद के लिए स्किल टेस्ट की अवधि 15 मिनट और टाइपिंग टेस्ट की अवधि 10 मिनट होगी।
विज्ञापन
SSC CHSL एडमिट कार्ड 2019 कैसे डाउनलोड करें:
- सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- उसके बाद 'एडमिट कार्ड ’टैब पर क्लिक करें।
- आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
- क्षेत्रीय वेबसाइटों तक पहुंचने के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- क्षेत्रीय एसएससी वेबसाइट खुलने के बाद, नवीनतम सूचना लिंक पर क्लिक करें।
- अपने पंजीकरण / रोल नंबर और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करें।
- सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
विज्ञापन
एडमिट कार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन