फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   ssc wants to change the examination pattern for group c and d employees

केंद्र सरकार की नौकरी करना चाहते हैं तो जरूर जान लें ये बदलाव

Sat, 04 Mar 2017 10:34 PM IST
amarujala.com (presented by: पूर्णिमा आचार्य)
amarujala.com (presented by: पूर्णिमा आचार्य) Updated Sat, 04 Mar 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
ssc wants to change the examination pattern for group c and d employees
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी)

केंद्र सरकार की ग्रुप 'सी' एवं 'डी' की भर्ती करने वाला कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) परीक्षाओं का पैटर्न बदलने की तैयारी में है। जल्द ही लिखित परीक्षाओं में बदलाव लागू होगा। ग्रुप 'सी' एवं 'डी' की नौकरियों में इंटरव्यू खत्म किए जाने के बाद अब परीक्षार्थियों के व्यक्तित्व की परख के लिए पर्सनेलिटी से जुड़े सवाल लिखित परीक्षा में पूछे जाएंगे। आयोग के सूत्रों का कहना है कि केंद्र सरकार के कार्मिक मंत्रालय की ओर से परीक्षा के नए पैटर्न की मंजूरी मिल चुकी है। इसे जल्द ही लागू किया जाएगा। 

विज्ञापन

लिखित परीक्षा के पैटर्न में बदलाव होगा

ssc wants to change the examination pattern for group c and d employees
एसएससी

एसएससी सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से ग्रुप 'सी' एवं 'डी'  की नौकरियों में इंटरव्यू खत्म करने के बाद परीक्षार्थी के व्यक्तित्व परीक्षण की आवश्यकता महसूस की जा रही थी इसलिए लिखित परीक्षा के पैटर्न में बदलाव किया जा रहा है। एसएससी की ओर से साल भर में 8 से 10 परीक्षाएं कराई जाती हैं। इन परीक्षाओं में एक करोड़ से अधिक परीक्षार्थी भाग लेते हैं। इसमें डेढ़ से दो लाख अभ्यार्थियों को नौकरी मिलती है।

आपको बता दें कि इससे पहले भी एसएससी की ओर से परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। इसके तहत नकल रोकने के लिए ऑनलाइन परीक्षा का विकल्प लाया गया है। परीक्षाओं को आधार से लिंक किया गया है। आयोग की परीक्षाओं में नेगेटिव मार्किंग की व्यवस्था भी लागू की जा सकती है। यह बदलाव चालू वर्ष में केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में होने वाले पदों की भर्ती को लेकर किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed