फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC stenographer,librarian and pharmacist recruitment latest update, Application to be invited again

SSC स्टेनोग्राफर, लाइब्रेरियन और फार्मासिस्ट भर्ती के लिए दोबारा होंगे आवेदन

Tue, 02 Jul 2019 02:56 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Tue, 02 Jul 2019 02:56 PM IST
विज्ञापन
SSC stenographer,librarian and pharmacist recruitment latest update, Application to be invited again

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने पिछले कुछ दिनों में 11 भर्ती परीक्षाओं की तिथियां को आगे बढ़ाईं हैं। जिन परीक्षाओं की तारीखें आगे बढ़ी हैं, उनमें स्टेनोग्राफर, लाइब्रेरियन और फार्मासिस्ट की भर्तियां भी शामिल हैं। अब एक संशोधित विज्ञप्ति के अनुसार, इन पदों पर भर्ती के लिए एक बार फिर से आवेदन मांगे जाएंगे। यह प्रक्रिया इसलिए दोबारा की जा रही है क्योंकि इन तीन भर्तियों में ईडब्ल्यूएस और एमबीसी श्रेणियों के आरक्षण को शामिल किया जाएगा। अच्छी बात ये होगी कि नये उम्मीदवारों को इसके लिए आवेदन करने का एक और मौका मिलेगा। लेकिन इससे इन पदों पर प्रतियोगिता और भी कठिन होने की उम्मीद है। क्योंकि हर पद के लिए दावेदारों की संख्या बढ़ जाएगी।

विज्ञापन


बता दें कि कार्मिक विभाग के चयन बोर्ड के दिशा-निर्देशों के आधार पर भर्ती परीक्षा की तिथि को बढ़ा दिया गया। आवेदन प्रक्रिया को सभी श्रेणीयों के लिए फिर से शुरू किया जाएगा। खास बात यह है की जिन आवेदकों ने आवेदन पहले से ही कर दिए हैं उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है। हालांकि अब बड़ी संख्या में आवेदन होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


किस पद के लिए कितने आवेदन हैं अब तक

पद का नाम         कुल पद      अब तक आवेदन     हर पद पर दावेदार 
स्टेनोग्राफर भर्ती     1085          71295                 65 
पुस्तकालयाध्यक्ष      700          43353                62 
फार्मासिस्ट भर्ती     1736          19000                11 

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed