फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC Stenographer Grade C, D skill test exam city slip out for at ssc.gov.in; Check notice here

SSC: स्टेनोग्राफर भर्ती के कौशल परीक्षण की शहर सूचना पर्ची जारी; जानें एडमिट कार्ड पर क्या है अपडेट

Tue, 08 Apr 2025 03:51 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 08 Apr 2025 03:51 PM IST
सार

SSC Stenographer Grade C, D Exam: कर्मचारी चयन आयोग ने स्टेनोग्राफर ग्रेड सी, डी परीक्षा की शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
SSC Stenographer Grade C, D skill test exam city slip out for at ssc.gov.in; Check notice here
SSC - फोटो : ssc.gov.in.

विस्तार

SSC Stenographer Grade C, D Exam City Slip: कर्मचारी चयन आयोग ने स्टेनोग्राफर ग्रेस सी, डी भर्ती 2024 के कौशल परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in. पर जाकर एसएससी स्टेनोग्राफर सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


आयोग ने नवीनतम नोटिस में कहा, “स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ और ‘डी’ परीक्षा, 2024 के कौशल परीक्षण के उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर निर्दिष्ट लॉगिन मॉड्यूल के माध्यम से लॉग इन करके 07.04.2025 से अपने परीक्षा शहर का विवरण देख सकते हैं।”
विज्ञापन


 

11 अप्रैल तक करें ये काम

आयोग ने बताया कि जिन उम्मीदवारों ने 'खुद के लिए स्क्राइब' का विकल्प चुना है, उन्हें 11 अप्रैल दोपहर 1:59 बजे तक वेबसाइट पर अपने स्क्राइब का विवरण दर्ज करके पंजीकरण करना होगा। स्क्राइब के लिए पंजीकरण परीक्षा शहर प्रदर्शित होने के बाद ही संभव होगा।

दो दिन पहले मिलेगा स्क्राइब एंट्री पास

एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी, डी परीक्षाओं के लिए 'प्रवेश प्रमाणपत्र' और 'स्क्राइब एंट्री पास (स्वयं स्क्राइब के लिए)' परीक्षा की तिथि से दो दिन पहले डाउनलोड के लिए जारी किया जाएगा। 

नोटिस में लिखा है, "इसे आयोग की वेबसाइट (ssc.gov.in.) पर निर्दिष्ट लॉगिन मॉड्यूल के माध्यम से इसी तरह से एक्सेस किया जा सकता है। इस संबंध में विस्तृत निर्देश आयोग की वेबसाइट पर 8 जनवरी 2025 को प्रकाशित नोटिस में उपलब्ध हैं।"


यहां देखें आधिकारिक नोटिस
विज्ञापन

अपने पास रखें एडमिट कार्ड की अतिरिक्त प्रति

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने प्रवेश पत्र की अतिरिक्त प्रति डाउनलोड करके रख लें, क्योंकि एसएससी स्टेनोग्राफर एडमिट कार्ड की एक प्रति आयोग द्वारा परीक्षा के दौरान अपने पास रख ली जाएगी। ऐसे में भविष्य के संदर्भ के लिए उम्मीदवारों को अपने पास इसकी एक अतिरिक्त प्रति रखनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed