फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC Stenographer Grade C-D recruitment know how to apply at ssc.nic.in

SSC Recruitment 2023: एसएससी स्टेनोग्राफर पदों पर बंपर भर्तियां, 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका

Thu, 03 Aug 2023 11:44 AM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 03 Aug 2023 11:44 AM IST
सार

SSC Recruitment 2023: एसएससी ने स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' और 'डी' भर्ती परीक्षा, 2023 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। साथ आवेदन भी शुरू हो चुका है।

विज्ञापन
SSC Stenographer Grade C-D recruitment know how to apply at ssc.nic.in
SSC - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

SSC Stenographer Recruitment 2023: सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे युवाओं के लिए खुशखबरी है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' और 'डी' भर्ती परीक्षा, 2023 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही आवेदन भी शुरू हो चुका है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 23 अगस्त रात 11.00 बजे तक है।

विज्ञापन

SSC Recruitment पदों का विवरण

एसएससी के इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 1207 पदों को भरना है, जिनमें से 93 रिक्तियां स्टेनोग्राफर ग्रेड सी के लिए और 1114 स्टेनोग्राफर ग्रेड डी के लिए हैं। उम्मीदवार 24 और 25 अगस्त, 2023 को अपने आवेदन पत्र में बदलाव कर सकेंगे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

SSC Recruitment आयुसीमा

एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा 01 अगस्त 2023 के मुताबिक 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जबकि एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड डी के लिए उम्मीदवारों की आयु-सीमा 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

विज्ञापन

SSC Recruitment शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 12वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए।

SSC Recruitment आवेदन शुल्क

अनारक्षित श्रेणी के आवेदकों को 100 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूबीडी) और आरक्षण के लिए पात्र पूर्व सैनिकों के उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

SSC Recruitment ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।

  • होमपेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर जाएं।

  • आवेदन करने के लिए रजिस्टर करें और लॉग इन करें।

  • विवरण भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed