फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC Stenographer 2024 Result out at ssc.gov.in; 9,345 candidates qualify for skill test, Check Cutoff list

SSC Stenographer 2024 Result: एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती का परिणाम जारी, देखें श्रेणीवार कटऑफ अंक की सूची

Wed, 05 Mar 2025 06:53 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 05 Mar 2025 06:53 PM IST
सार

SSC Stenographer 2024 Result: एसएससी ने स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा 2024 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। ग्रेड सी के लिए कुल 9345 और ग्रेड डी के लिए कुल 26,610 उम्मीदवारों को कौशल परीक्षण के लिए योग्य घोषित किया गया है।
 

विज्ञापन
SSC Stenographer 2024 Result out at ssc.gov.in; 9,345 candidates qualify for skill test, Check Cutoff list
SSC - फोटो : Amar ujala graphics

विस्तार

SSC Stenographer Result 2024: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती 2024 के कंप्यूटर आधारित परीक्षण का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने ग्रेड सी और ग्रेड डी पदों के लिए परिणाम घोषित किया है। परिणाम पीडीएफ को आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in. पर जाकर देखा जा सकता है। परिणामों के साथ एसएससी ने स्टेनोग्राफर भर्ती के कट-ऑफ अंक भी घोषित किए हैं। 

विज्ञापन

कौशल परीक्षा में बैठने के लिए इतने योग्य घोषित

कुल 9,345 उम्मीदवारों ने ग्रेड 'सी' कौशल परीक्षा में बैठने के लिए अर्हता प्राप्त की है। भर्ती परीक्षा 10 और 11 दिसंबर, 2024 को आयोजित की गई थी।

कुल 26,610 उम्मीदवारों ने ग्रेड 'डी' स्किल टेस्ट में बैठने के लिए अर्हता प्राप्त की है। उम्मीदवारों को एसएससी स्टेनोग्राफर रिजल्ट 2024 तक पहुंचने के लिए किसी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं है। एसएससी स्टेनोग्राफर रिजल्ट पीडीएफ में योग्य उम्मीदवारों का रोल नंबर, पूरा नाम, माता का नाम, पिता का नाम और श्रेणी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

SSC Stenographer Skill Test: कौशल परीक्षण की समयसारणी जल्द जारी होगी

एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा 2024 कई शिफ्ट में आयोजित की गई थी, स्कोर सामान्य किए गए थे। एसएससी स्टेनोग्राफर कौशल परीक्षा का शेड्यूल जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। कोर्ट केस के कारण सात उम्मीदवारों के एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा परिणाम रोक दिए गए हैं। इसके अलावा, 4 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी रद्द कर दी गई है, और 2 उम्मीदवारों को अयोग्य घोषित कर दिया गया है।

विज्ञापन

SSC Stenographer Grade C Cutt-Off: स्टेनोग्राफर ग्रेड 'C' की कटऑफ अंक

वर्ग (Category) कट-ऑफ अंक (Cut-off Marks) उपलब्ध उम्मीदवार (Candidates Available)
अनुसूचित जाति (SC) 138.16760 1540
अनुसूचित जनजाति (ST) 114.72905 942
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 148.57526 2650
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 148.57526 1077
सामान्य (UR) 148.57526 2508*
अस्थि बाधित (OH) 108.57415 206
श्रवण बाधित (HH) 40.17497 122
दृष्टि बाधित (VH) 77.61547 204
अन्य - विकलांग (Others-PWD) 40.21264 96
कुल (Total) - 9345


SSC Stenographer Grade D Cott-Off: स्टेनोग्राफर ग्रेड 'D' के लिए कौशल कटऑफ अंक

वर्ग (Category) कट-ऑफ अंक (Cut-off Marks) उपलब्ध उम्मीदवार (Candidates Available)
अनुसूचित जाति (SC) 109.72227 5594
अनुसूचित जनजाति (ST) 85.13361 2430
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 130.63115 7892
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 117.84812 4052
सामान्य (UR) 130.93746 5376**
पूर्व सैनिक (ESM) 40.04063 381
अस्थि बाधित (OH) 86.94139 415
श्रवण बाधित (HH) 40.21264 119
दृष्टि बाधित (VH) 62.90406 255
अन्य - विकलांग (Others-PWD) 40.21264 96
कुल (Total) - 26610

 


 

SSC Stenographer 2024 Result Download: ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

कर्मचारी चयन आयोग ने परिणाम पीडीएफ प्रारूप में अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे नीचे बताए चरणों का पालन करके परिणाम पीडीएफ की जांच कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in. पर जाएं।
  • यहां एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती के परिणाम पीडीएफ वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • पीडीएफ खोलें और उसकी जांच करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम पीडीएफ को डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed