SSC :इस वर्ष 73,333 खाली पद भरेगा एसएससी, जानिए किस भर्ती में भरे जाएंगे कितने पद
SSC द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए जारी किए गए कैलेंडर के अनुसार अक्तूबर 2022 से लेकर मई 2023 तक आयोग द्वारा विभिन्न विभागों में करीब 70 हजार पदों पर भर्ती के लिए परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में हर वर्ष लाखों अभ्यर्थी कर्मचारी चयन आयोग से निकलने वाली भर्तियों का इंतजार करते हैं। जिसमें उन्हें ये जानने की उत्सुकता होती है कि आयोग फलां भर्ती कितने पदों के लिए ले रहा है। क्योंकि उम्मीदवारों का मानना है कि पदों की संख्या अधिक होने से उनके नौकरी मिलने के चांस भी अधिक होते हैं। आयोग ने 2022-23 में होने वाली भर्तियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। जिससे ये स्पष्ट हो गया है कि आयोग ग्रुप सी व डी के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में हजारों पद भरने जा रहा है। जानकारी के अनुसार इन पदों की संख्या आयोग को संबंधित विभागों ने भेज दी है। इस वर्ष एसएससी के जरिए गृह मंत्रालय के अंतर्गत 28,000 से अधिक पद तथा दिल्ली पुलिस के 6 हजार से अधिक पद भरे जाएंगे। आयोग एसएससी जीडी कांस्टेबल, सीजीएल परीक्षा, एमटीएस परीक्षा व अन्य परीक्षाओं के जरिए 73,333 पदों को भरेगा। अगर आप भी एसएससी द्वारा निकाली जाने वाली भर्तियों की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता द्वारा शुरू किए गए SSC CGL , CHSL, CPO Online Batch - Join Now की सहायता ले सकते हैं और घर बैठे सरकारी नौकरी की कम्प्लीट व पक्की तैयारी करके अपने सपने को साकार कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें
एसएससी सीजीएल
एसएससी जीडी
एसएससी सीएचएसएल
एसएससी द्वारा इन भर्तियों में भरे जाने वाले पद
- एसएससी जीडी कांस्टेबल - 24605
- एसएससी सीजीएल - 20814
- दिल्ली पुलिस कांस्टेबल -6433
- मल्टी टास्किंग स्टॉफ-4682
- सब इंस्पेक्टर सेंट्रल पुलिस-4300
- एसएससी सीएचएसएल-2960
मौजूदा समय में चल रही एसएससी की भर्तियां
- एसएससी सीजीएल 2022
- एसए आईएमडी एग्जाम 2022
- एमटीएस दिल्ली पुलिस
- स्टेनोग्रॉफर ग्रेड सी व डी
- जूनियर इंजीनियर
- सब इंस्पेक्टर
कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बारसफलताडॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय SSC CGL, दिल्ली पुलिस, UPSSSC PET, NDA/NA, SBI PO समेत कईप्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।